केदारनाथ के लिए हेली सर्विस की टिकटों की बुकिंग करने से पहले हो जाएं सावधान, ये हैं फर्जी वेबसाइट
उत्तराखंड एसटीएफ/साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन ने चारधाम यात्रा के लिए साइबर ठगों द्वारा हेलीसेवा टिकट बुकिंग के नाम पर प्रयोग की जा रही 08 फर्जी वेबसाइटों को बन्द कराया है।

केदारनाथ धाम की हेली सर्विस की टिकटों की बुकिंग खुलते ही साइबर क्रिमिनल सक्रिय हो गए हैं। जो कि फर्जी साइट बनाकर लोगों को ठगने की कोशिश में जुटे हैं। इसी तरह की फर्जी वेबसाइट का एसटीएफ उत्तराखंड ने खुलासा किया है।
08 फर्जी वेबसाइटों को बन्द कराया
एसटीएफ/साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन ने चारधाम यात्रा के लिए साइबर ठगों द्वारा हेलीसेवा टिकट बुकिंग के नाम पर प्रयोग की जा रही 08 फर्जी वेबसाइटों को बन्द कराया है। साथ ही लोगों से अपील की है कि बिना वेबसाइट का सत्यापन करे हेलीसेवा टिकट बुक न करायें।
हेलीकाप्टर बुकिंग सेवा के नाम पर ठगी
स्पेशल ट्रास्क फोर्स के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने बताया कि ठगों के द्वारा हेलीसेवा के नाम पर फर्जी वेबसाईट तैयार कर हेली सेवा बुकिंग के नाम पर सम्पूर्ण भारत के विभिन्न राज्यों में लाखों रुपये की धोखाधडी की जा रही है। विगत वर्षों में देखा गया था कि कई साईबर ठगी की शिकायतें साईबर थाने पर प्राप्त हुई थी, जिसमें विभिन्न राज्यों के लोगों के साथ चारधाम यात्रा हेलीकाप्टर बुकिंग सेवा के नाम पर ठगी की गयी थी। इस प्रकार की ठगी का मुख्य कारण यह था कि लोगों को चार धाम यात्री की हैली सेवा बुकिंग की आधिकारिक वैब साईट की जानकारी नहीं थी।
वेबसाईट का URL www.heliyatra.irctc.co.in
इस वर्ष चार धाम यात्रा के लिए हेलीकाप्टर सेवा की आधिकारिक बुकिंग 08 अप्रैल, 2023 से प्रारम्भ हो चुकी है। जिसमें IRCTC द्वारा अपनी वैबसाईट को चारधाम हेलीसेवा की बुकिंग के लिए अधिकृत किया गया है। इस वेबसाईट का URL www.heliyatra.irctc.co.in के माध्यम से अपनी यात्रा हेतु हेली सेवा बुक करा सकते है, कोई भी भुगतान करने से पहले सम्बन्धित भुगतान के माध्यम की जाँच पडताल स्वंय कर लें। यदि कोई भी फर्जी हेली सेवा वेबसाईट, मोबाईल नम्बर, लिंक आदि की जानकारी स्पेशल ट्रास्क फोर्स उत्तराखण्ड के आँफिस देहरादून से साझा करें। मोबाइल नंबर 9456591505, 9412080875 पर ऐसे किसी भी जानकारी से स्क्रीनशॉट के साथ जानकारी साझा करें।
बन्द करायी गयी 08-फर्जी वेबसाइट-
1. https://www.helicopterticketbooking.in/
2. https://radheheliservices.online
3. https://kedarnathticketbooking.co.in/
4. https://heliyatrairtc.co.in/
5. https://kedarnathtravel.in/
6. https://instanthelibooking.in
7. https://kedarnathticketbooking.in/
8. https://kedarnathheliticketbooking.in/
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications