Kedarnath: पैदल मार्ग पर घायल घोड़े को मार रहा था युवक, यात्री ने टोका तो कर दी मारपीट, पुलिस ने सिखाया सबक

केदारनाथ पैदल मार्ग पर घोड़ा खच्चर संचालकों ने यात्रियों के साथ मारपीट कर दी। वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस को इसकी शिकायत की गई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर दिया है।

केदारनाथ यात्रा के दौरान पैदल मार्ग पर घोड़ा खच्चर संचालकों ने यात्रियों के साथ मारपीट कर दी। वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस को इसकी शिकायत की गई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर दिया है।

एसपी रुद्रप्रयाग ने जानकारी देते हुए बताया कि केदारनाथ धाम यात्रा पर आयी श्रद्धालु तनुका पौण्डार निवासी महिपालपुर दिल्ली ने कोतवाली सोनप्रयाग पर शिकायत की कि वे 10 जून 2023 को गौरीकुण्ड से केदारनाथ यात्रा के लिए पैदल निकले थे।

Kedarnath:man killing an injured horse footpath passenger interrupted thrashed police taught lesson

रास्ते में भीमबली पुल के पास एक घोड़ा बुरी हालत में गिरा हुआ था। जिसकी वजह से वे वहां पर रुके और आस-पास के लोगों से मदद मांगी, लेकिन किसी के द्वारा कोई मदद नहीं की गयी। इसी दौरान एक व्यक्ति वहां पर अन्य जीवों को बुरी तरह मार रहा था, इनके द्वारा उसे केवल यही कहा गया कि ऐसा क्यों कर रहे हो।

पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया

ऐसा बोलते ही घोड़ा संचालक की भीड़ वहां पर आयी और 4-5 लोग उनके साथ मार-पीट और बदतमीजी करने लगे, आरोप है कि बीच बचाव करने आये अन्य सहयोगियों के साथ भी मारपीट की गयी और साथ ही उनके द्वारा इनको उत्तराखण्ड छोड़ने की धमकी भी दी गयी। शिकायतकर्ता द्वारा यह शिकायत दिनांक 12 जून 2023 को कोतवाली सोनप्रयाग पर वापस आते समय दी गयी। शिकायतकर्ता की शिकायत के आधार पर कोतवाली सोनप्रयाग पर मुकदमा दर्ज कर दिया। पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+