केदारनाथ हेली सर्विस के लिए बुकिंग करा रहे हैं तो हो जाइए सावधान, कहीं आप भी फ्रॉड का शिकार न हों

केदारनाथ हेली सेवा बुकिंग के नाम फर्जी वेबसाइट पर हो रही ठगी

देहरादून, 4 अप्रैल। अगर आप केदारनाथ धाम की यात्रा हेली सर्विस के जरिए करना चाहते हैं तो आपको अलर्ट होने की आवश्यकता है। इंटरनेट पर कई ऐसी फर्जी साइट बनी हुई हैं जो कि आपके साथ फ्रॉड कर सकती है। ऐसे में उत्तराखंड सरकार की ओर से जारी वेबसाइट पर जाकर ही सीधे टिकट बुक कराएं। पुलिस के पास कई ऐसे मामले आ रहे हैं। जिसमें फर्जी बुकिंग कर पैसे हड़पे जा रहे हैं। मंगलवार को दून में एक और ऐसा मामला सामने आया है। रिंग रोड निवासी व्यक्ति से केदारनाथ में हवाई यात्रा के टिकट के नाम पर 57 हजार रुपये की ठगी हो गई। पीड़ित की तहरीर पर नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 If you are making a booking for Kedarnath Heli Service, then be careful, lest you also become a victim of fraud.

वाट्सएप पर टिकट मिला, जो फर्जी निकला
दीपक जोशी निवासी हिमाद्री एवेन्यू, जोगीवाला, रिंग रोड अपने परिवार समेत केदारनाथ की यात्रा करने की प्लानिंग कर रहे थे। 26 अप्रैल को उन्होंने गूगल पर चॉपर बुकिंग के लिए सर्च किया। इस दौरान वह एक साइट पर गए। वहां बुकिंग के लिए पंजीकरण करने को कहा गया। पंजीकरण के बाद एक नंबर से फोन आया। फोन करने वाले व्यक्ति ने कंपनी से जुड़ा बताकर पीड़ित से बुकिंग करने की बात कही। इसके बाद यात्रियों के आधार कार्ड की फोटो कॉपी मांगी। साथ ही अन्य जानकारी ली। इसके बाद बुकिंग के लिए 56,943 रुपये मांगे गए। दीपक जोशी ने उनके दिए बैंक खाते में रकम ट्रांसफर कर दी। इसके बाद पीड़ित को वाट्सएप पर टिकट भी भेजा गया। उन्होंने इसकी जांच कराई तो वह फर्जी निकला। पीड़ित ने इसके बाद साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में तहरीर दी। तहरीर के आधार पर नेहरू कॉलोनी थाने पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।बीते दिनों मुंबई में पनवेल निवासी 53 वर्षीय धनंजय राख ने ऑनलाइन फ्रॉड की एक शिकायत दर्ज करवाई। पीड़ित ने तहरीर में बताया कि उन्होंने सिरसी से केदारनाथ के लिए हेली सेवा के 17 टिकट बुक करने के लिए इंटरनेट पर सर्च किया तो एक वेबसाइट का पता चला। जो कि फर्जी निकली।
छत्तीसगढ़ के कांकेर के एक होटल व्यवसायी ने भी ​हेली सर्विस के नाम पर फर्जीवाड़े की शिकायत कराई। पीड़ित का कहना है कि वेबसाइट पर बुकिंग विकल्प क्लिक करने पर तत्काल फोन आया था। चार टिकटों के हिसाब से 23,600 रुपये का पेमेंट हुआ लेकिन टिकट नहीं आए। पेमेंट के बाद से ही नंबर बंद हो चुका था। .

यहां कराएं रजिस्ट्रेशन-
वेबसाइट https://heliservices.uk.gov.in/ राज्य सरकार की तरफ से हेली सेवा बुकिंग की आधिकारिक साइट है। इस साइट पर टिकट मिल रहा है तभी बुक कराएं। अगर टिकट उपलब्ध नहीं है तो अन्य साइटों पर न जाएं। उन्होंने बताया कि साइबर ठग फर्जी वेबसाइट बनाकर उन पर हेली बुकिंग दिखाकर लोगों को ठग रहे हैं। उन्होंने कहा कि आधिकारिक साइट पर पंजीकरण के बाद न तो कोई कॉल की जाती और न ही रकम जमा करने को खाता नंबर दिया जाता है। सीधे बुकिंग पोर्टल पर ही भुगतान होता है। ऐसे में हेली बुकिंग के पंजीकरण के बाद कॉल आई या बुक कराने के लिए रकम भुगतान को खाता नंबर दिया तो समझ जाएं की साइबर ठगी हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+