Kedarnath: गर्भगृह में सोना या पीतल विवाद, गर्भगृह की जलेरी पर लगाया सोने का बर्क, बीकेटीसी ने उठाया ये कदम
केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह की जलेरी (स्वयं लिंग के चारों तरफ का क्षेत्र) पर सोने का बर्क लगाया गया है। इसके उपर एक्रैलिक की पारदर्शी परत भी लगाई गई है, ताकि सोने की पालिश को नुकसान न पहुंचे।
केदारनाथ मंदिर के स्वर्ण मंडित गर्भगृह को लेकर शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। तीर्थ पुरोहित के सोने का पीतल बनने के आरोप के बीच केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह की जलेरी (स्वयं लिंग के चारों तरफ का क्षेत्र) पर सोने का बर्क लगाया गया है। इसके उपर एक्रैलिक की पारदर्शी परत भी लगाई गई है, ताकि सोने की पालिश को नुकसान न पहुंचे। बताया गया है कि इस कार्य के लिए दानदाता ने ही कारीगर भेजे थे।

केदारनाथ मंदिर के स्वर्ण मंडित गर्भगृह को लेकर शुरू हुए विवाद के बाद श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति पूरी तरह से एक्टिव मोड पर आ गई है। इस बीच मंदिर समिति ने पहले ही एक बयान जारी कर साफ किया कि जिस दानदाता ने सोना चढ़ाया उन्हीं ने अपने स्तर से इस पूरे काम को करवाया था। इस पूरे विवाद से बीकेटीसी ने पहले ही खुद को किनारा कर दिया।
इसके बाद गर्भगृह की जलेरी में लगी स्वर्ण मंडित परतों से सोना निलकने के बारे में दानदाता को रिपोर्ट भेजी थी। इसके बाद दिल्ली से छह कारीगरों की टीम केदारनाथ पहुंचे। बताया गया कि इन्होंने स्वर्णमंडित परतों का जायजा लेने के बाद काम को सही बताया और कारीगरों ने जलेरी पर सोने का बर्क लगाया। इसकी सुरक्षा के लिए एक्रैलिक की पारदर्शी परत स्थापित की गई। एक्रैलिक की परत लगने से जलेरी में किसी भी प्रकार के घिसाव, साफ-सफाई से सोने की परत पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
केदारनाथ के तीर्थपुरोहित संतोष त्रिवेदी ने गर्भगृह में लगी स्वर्णमंडित परतों के पीतल बन जाने का आरोप लगाया था। जो कि पिछले साल एक दानीदाता के सहयोग से सोने की परत जड़ित प्लेटे लगवाई गईं थी। केदारनाथ के तीर्थ पुरोहित आचार्य संतोष त्रिवेदी का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ।
जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में लगाया गया सोना, पीतल में बदल गया है। संतोष त्रिवेदी ने गर्भ गृह में सोने की परत लगाने के नाम पर सवा अरब रुपये का घोटाले का आरोप भी लगाया। इस विवाद को देखते हुए बीकेटीसी ने खंडन भी किया और दानदाता से भी संपर्क किया। जिसके बाद ये काम सफल करवाया गया है।












Click it and Unblock the Notifications