Kedarnath dham: बिना ड्राइवर के ही ट्रैक्टर पैदल रास्ते में दौड़ा, टेंटों के भीतर घुसा पहिया, मची अफरा तफरी

केदारनाथ धाम का एक वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में ढलान में खड़ा ट्रैक्टर तेजी से नीचे की ओर दौड़ने लगता है।

इस दौरान पैदल रास्ते में लगाये गये टेंटों के भीतर ट्रैक्टर का आगे का पहिया घुस गया। इसके बाद ट्रैक्टर उस स्थान पर पलट गया। टेंट के भीतर आराम कर रहे लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

Kedarnath Dham video Tractor ran on footpath without driver wheel entered inside tents chaos

लोग टेंट से बाहर आकर भागने लगे। गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। घटना के बाद हड़कंप मच गया। अगर कोई बड़ा हादसा होता तो कई लोगों की जान जा सकती थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना बीते मंगलवार की बताई जा रही है।केदारनाथ धाम में गोल चबूतरे के पास ढलान पर एक ट्रैक्टर खड़ा था। सफाई कर्मचारी ट्रैक्टर में कूड़ा-कचरा भर रहे थे। इसी दौरान किसी खड़े ट्रैक्टर में छेड़खानी कर दी। ढलान में खड़ा ट्रैक्टर सीधे नीचे की तरफ दौड़ने लगा।

देखते देखते टेंट के भीतर ट्रैक्टर का एक टायर चला गया। ये देख टेंट के भीतर आराम कर रहे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। ट्रैक्टर पलटने की जोर की आवाज सुनने के बाद टेंटों के भीतर रह रहे यात्री तेजी से बाहर आकर भागने लगे। गनीमत रही कि ट्रैक्टर टेंट के भीतर नहीं घुसा।

प्रशासन ने इस मामले की जांच करने की बात की है। केदारनाथ में चल रहे निर्माण कार्यों के लिए वहां भारी मशीनें और वाहन भेजे गए हैं। साफ सफाई के लिए भी ट्रैक्टर यहां लाए गए हैं। बताया जा रहा है कि जिस समय ये हादसा हुआ दर्जन भर से ज्यादा लोग तंबू में आराम कर रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+