KEDARNATH DHAM को लेकर जबरदस्त उत्साह, पहले दिन 30 हजार श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, CHAR DHAM का ये है आंकड़ा

KEDARNATH DHAM उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2025 को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। अभी गंगोत्री, यमुनोत्री व केदारनाथ के कपाट खुले हैं। बदरीनाथ के कपाट 4 मई को खुलेंगे। सिखों के पवित्र तीर्थ स्थल हेमकुंड साहिब की बात करें तो आगामी 25 मई को खोले जाएंगे।

शुक्रवार दो मई को केदारनाथ के कपाट खुले। पहले ही दिन केदारनाथ धाम में 30 हजार से ज्यादा श्रद्धालु पहुंच गए। दर्शनों के लिए भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिली। टोकन सिस्टम के चलते इस बार श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।

KEDARNATH DHAM tremendous enthusiasm 30 thousand devotees visited first day figure CHAR DHAM

इससे पहले गंगोत्री व यमुनोत्री के कपाट 30 अप्रैल को खुले। कपाट खुलने से लेकर अब तक 29,534 श्रद्धालु मां यमुना के दर्शन कर चुके हैं। जिसमें 15,750 पुरुष, 12,792 महिला और 992 बच्चे शामिल हैं। अगर 2 मई की बात करें तो 7,112 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। जिसमें 3,847 पुरुष, 3,085 महिला और 180 बच्चे शामिल रहे।

गंगोत्री धाम के कपाट खुलने से लेकर अब तक 17,362 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। इसमे 9,382 पुरुष, 7,048 महिला और 932 बच्चे शामिल हैं. वहीं, 2 मई को गंगोत्री में 7,408 श्रद्धालु पहुंचे। जिसमें 4,008 पुरुष, 3,150 महिला और 25 बच्चे शामिल रहे। इस तरह से अभी तक यमुनोत्री और गंगोत्री धाम में 46,896 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।

चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण का आंकड़ा 23 लाख से पार हो गया है। वहीं, शुक्रवार को एक दिन में चार केंद्रों पर 9895 तीर्थयात्रियों ने ऑफलाइन पंजीकरण कराया। पर्यटन विभाग की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, शुक्रवार को शाम पांच बजे तक चारधाम यात्रा के लिए 23,50,845 पंजीकरण हो गए।

इनमें केदारनाथ के लिए 7,92,312, बदरीनाथ के लिए 7,11,434, गंगोत्री के लिए 4,19,180, यमुनोत्री के लिए 3,84,052 और हेमकुंड साहिब के लिए 43,867 पंजीकरण शामिल हैं। हरिद्वार, नयागांव, हर्बटपुर और ऋषिकेश ट्रांजिट कैंप पर शु्क्रवार को 9895 ऑफलाइन पंजीकरण दर्ज किए गए। इनमें हरिद्वार में 4987, ऋषिकेश में 4776, हर्बटपुर में 96, नयागांव में 36 ऑफलाइन पंजीकरण शामिल हैं। अब तक 57,284 ऑफलाइन पंजीकरण दर्ज किए जा चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+