Kedarnath dham:अब साल भर होंगे बाबा केदार के दर्शन,केदारनाथ की तर्ज पर मंदिर का निर्माण,जानिए कहां और कब से

भोले के भक्तों के लिए खुशखबरी है। बाबा केदार के अब 12 महिनों दर्शन कर पाएंगे। दिल्ली के बुराड़ी में केदारनाथ धाम की तर्ज पर भव्य मंदिर का निर्माण होने जा रहा है।

जिसका शिलान्यास 10 जुलाई को सीएम पुष्कर सिंह धामी करेंगे। मंदिर का निर्माण दो साल में पूरा होने की उम्मीद जताई गई है।

Kedarnath Dham Now Baba Kedar darshan will available throughout year know where and from when

12 ज्योर्तिलिंग में से एक बाबा केदार के दर्शन के लिए लाखों श्रद्धालु उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में स्थित केदारनाथ धाम पहुंचते हैं। केदारनाथ धाम की करीब 20 किमी की विपरीत परिस्थितियों में पैदल यात्रा या हवाई मार्ग से ही यात्री यात्रा पूरी कर पाते हैं। लेकिन खास बात ये है कि यहां 6 माह की बाबा केदार के दर्शन हो पाते हैं। लेकिन अब बाबा केदार के पूरे साल भर दर्शन करने के लिए दिल्ली के बुराड़ी में बुराड़ी में उत्तराखंड के केदारनाथ धाम की तर्ज पर भव्य मंदिर का निर्माण होने जा रहा है।

मंदिर के निर्माण को लेकर श्री केदारनाथ धाम दिल्ली ट्रस्ट बनाया गया है। ट्रस्ट में 25 संस्थापक सदस्य बनाए गए हैं। ट्रस्ट के संरक्षक सदस्य सुरेंद्र सिंह रौतेला ने मंदिर के लिए 510 गज जमीन दी है। मंदिर निर्माण के लिए उत्तराखंड के लोगों के साथ-साथ दिल्ली और अन्य राज्यों के श्रद्धालु भी आगे आए हैं। यहां साल भर बाबा के दर्शन कर पाएंगे। मंदिर निर्माण के लिए केदारनाथ से शिला लाए जाएंगे। मंदिर ट्रस्ट का कहना है कि केदारधाम का शिलान्यास 10 जुलाई को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे।

केदारनाथ मन्दिर उत्तराखण्ड राज्य के रुद्रप्रयाग जिले में स्थित हिन्दुओं का प्रसिद्ध मंदिर है। केदारनाथ मन्दिर बारह ज्योतिर्लिंग, चार धाम, और पंच केदार में से भी एक है। यह मन्दिर अप्रैल से नवंबर माह के मध्‍य ही दर्शन के लिए खुलता है। पत्‍थरों से बने कत्यूरी शैली से बने इस मन्दिर के बारे में कहा जाता है कि इसका निर्माण पाण्डवों के पौत्र महाराजा जन्मेजय ने कराया था। यहां स्थित स्वयम्भू शिवलिंग अति प्राचीन है। आदि शंकराचार्य ने इस मन्दिर का जीर्णोद्धार करवाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+