Kedarnath by-election: उपचुनाव के लिए मतदान जारी,जानिए कितनी ​हुई अब तक वोटिंग,सीट क्यों है खास

Kedarnath by-election केदारनाथ विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए आज सुबह आठ बजे से ही मतदान जारी है। तीन घंटे में 11 बजे तक कुल मतदान प्रतिशत 17.69% रहा है। पहाड़ी इलाकों में जबरदस्त ठंड होने की वजह से सुबह सुबह कम मतदान होने का दावा किया जा रहा है।

Recommended Video

    केदारनाथ विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए आज सुबह आठ बजे से ही मतदान जारी है

    दोपहर बाद मतदान प्रतिशत बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। केदारनाथ सीट पर उपचुनाव सत्ताधारी भाजपा और विपक्ष कांग्रेस दोनों के लिए अहम है। 23 नवंबर को इस सीट पर मतगणना होगी। दिवंगत भाजपा विधायक शैलारानी रावत की मृत्यु के बाद इस सीट पर उपचुनाव हो रहा है।

    Kedarnath by-election Voting continues know how much voting taken place so far why seat special

    इस सीट पर अब तक भाजपा का कब्जा रहा है। केदारनाथ विधानसभा में इस बार 90,875 मतदाता हैं्र. जिनमें 44,919 पुरुष और 45,956 महिला मतदाता शामिल हैं। केदारनाथ विधानसभा को दो जोनल एवं 27 सेक्टर में बांटा गया है।

    कार्मिकों के लिए पोस्टल बैलेट की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। दिव्यांग बूथ समेत बुजुर्ग, युवा और यूनिक बूथ तैयार किए गए हैं। केदारनाथ उपचुनाव में वोटिंग को लेकर कुल 173 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। सुरक्षा के मद्देनजर पोलिंग पार्टियों के साथ पुलिस बल तैनात है। साथ ही जिन स्थानों में वन क्षेत्र हैं, वहां स्थानीय वन रेंजर भी तैनात किए गए हैं।

    130 पोलिंग बूथों पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई है। केदारनाथ उपचुनाव में भाजपा की आशा नौटियाल, कांग्रेस के मनोज रावत समेत 6 प्रत्याशी मैदान में हैं। उपचुनाव के दौरान 75 फीसदी मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरा लगाए गए हैं। सीसीटीवी कैमरा से वेबकास्टिंग के जरिए लगातार मतदान के केंद्र की निगरानी जिला एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय सहित इलेक्शन कमीशन से होती रहेगी।

    अब तक के चुनावों में विधानसभा के मतदान केंद्रों के सापेक्ष 50 फीसदी केंद्रों पर ही सीसीटीवी कैमरा लगाए जाते थे। लेकिन यह पहली बार है जब किसी विधानसभा के 75 फीसदी बूथों पर सीसीटीवी कैमरा लगाए जा रहे हैं। मंगलवार शाम तक 173 के सापेक्ष 130 केंद्रों में सीसीटीवी लगने के बाद क्रॉस चेक भी कर लिए गए हैं। वहीं निर्वाचन प्रक्रिया में इस्तेमाल हो रही 205 गाड़ियों में जीपीएस भी इंस्टॉल किया गया है ताकि गाड़ियों गतिविधियों पर पूरी नजर रखी जा सके। मुख्य निर्वाचन कार्यालय एवं जिला निर्वाचन कार्यालय में वेबकास्टिंग एवं जीपीएस की मॉनिटरिंग हेतु कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। संबधित नोडल अधिकारी इसकी पूरी निगरानी करेंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+