Kedarnath by election: भाषण के बीच रो पड़ी भाजपा की प्रत्याशी आशा नौटियाल,CM धामी भी हुए भावुक,जानिए क्या हुआ
Kedarnath by election 2024: केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव के लिए 20 नवंबर को मतदान होना है। ये चुनाव भाजपा के लिए साख का सवाल बना हुआ है। ऐसे में भाजपा ने चुनाव जीतने के लिए पूरा जोर लगा दिया है। इस बीच भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल का संबोधन के दौरान आंसू छलकने का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
इस दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी भी मंच पर मौजूद थे, ये देखकर सीएम धामी भी भावुक हो गए। भाषण खत्म होने के बाद जब आशा नौटियाल सीएम के पास पहुंची तो सीएम ने उन्हें चुप कराया।

केदारनाथ उपचुनाव में कांग्रेस ने दिल्ली में केदारनाथ मंदिर की स्थापना करने के मुद्दे को मुद्दा बनाया हुआ है। जो कि भाजपा के लिए चुनौती खड़ा कर रहा है। हालांकि सीएम धामी इस मुद्दे पर बाबा केदार की सौगंध खा कर इस तरह के कांग्रेस के प्रचार का खंडन कर चुके हैं। लेकिन इस मुद्दे से भाजपा के अंदर ही काफी हलचल देखी जा रही है। इस बीच बीते दिनों एक चुनावी सभा में भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल के आंसू निकल पड़े।
आशा नौटियाल ने पहले भूतपूर्व विधायक स्वर्गीय शैलारानी रावत को याद किया। इसके बाद उन्होंने कांग्रेस पर जमकर हमला किया। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म पर हमेशा सवाल खड़ी करने वाली कांग्रेस अब रंग बदलकर जनता को भ्रमित कर रही है। पहले इन्होंने देश के मंदिरों पर राजनीति की और अब श्री केदारनाथ धाम पर राजनीति कर रहे हैं।
इन सबके बीच वह रो पड़ी और कहने लगी कि केदारनाथ मंदिर यहां-वहां ले जाने की बात कह रहे हैं और यात्रा को प्रभावित करने की बात कर रहे हैं। लेकिन बाबा केदारनाथ को उनके धाम से कोई कहीं नहीं ले जा सकता। उन्होंने कहा कि केंद्र में भी कांग्रेस इसी तरह की राजनीति कर रही है।
केदारनाथ से सनातन की अलग पहचान बनानी है। और राज्य की भाजपा सरकार में ही मंदिरों को उनकी असली पहचान मिली है। आशा नौटियाल को भावुक होता देख मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी खुद को रोक न सके और उनकी आंखें भी नम हो गई।
केदारनाथ की भूतपूर्व विधायक स्व. शैलारानी रावत जी ने जिस प्रकार से केदारनाथ विधानसभा के क्षेत्रवासियों की सेवा की है, उसी भाव को अब केदारनाथ की बेटी श्रीमती @AshaNautiyalBJP समर्पित होकर आगे बढ़ाने का कार्य करेंगी।
झूठ फैलाने वालों से सावधान रहिए और विश्वास रखिए!… pic.twitter.com/jlChCn0ZOZ
— BJP Uttarakhand (@BJP4UK) November 16, 2024












Click it and Unblock the Notifications