खराब मौसम के चलते केदारनाथ-बद्रीनाथ धाम की यात्रा रुकी

केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम की यात्रा को खराब मौसम की वजह से रोक दिया गया है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि जबतक मौसम सही ना हो जाए वह यात्रा ना करें।

kedarnath

उत्तराखंड में केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम की यात्रा को रोक दिया गया है। दरअसल श्रीनगर में खराब मौसम के बाद पुलिस ने यहां श्रद्धालुओं को एहतियातन आगे जाने से रोक दिया है।

श्रीनगर के एसएचओ रवि सैनी ने बताया कि श्रीनगर में लोगों के रुकने के पर्याप्त तैयारी कीगई है। यात्रियों को यहां किसी भी तरह की कोई दिक्कत नहीं होगी। यात्रियों से अपील कीगई है कि वह अपनी यात्रा को आगे ना बढ़ाए। एक बार मौसम साफ हो जाए तभी आगे जाएं।

बता दें कि चार धाम की यात्रा के लिए यूपी, दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान सहित तमाम राज्यों के लोग पहुंच रहे हैं। लेकिन खराब मौसम की वजह से इस यात्रा को फिलहाल के लिए रोकदिया गया है।

शुक्रवार कीसुबह केदारनाथ में बर्फबारी ने हालात और मुश्किल कर दिए। जिसकी वजह से लोगों को आगे जाने से रोक दिया गया। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि मौसम ठीक होने के बाद श्रद्धालुओं को आगे भेजा जाएगा।

यात्रियों से अपील की गई है कि वह रुद्रप्रयाग में ही ठहरें और मौसम के सही होने का इंतजार करें, जिससे उन्हें किसी भी तरह की दिक्कत का सामना ना करना पड़े। गौरीकुंड से लिंचौली तक बारिश की वजह से केदारनाथ का रास्ता और खराब हो गया है।

लोगों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं। आपात स्थिति के लिए 01364-233727, टोल फ्री नंबर 1077 और मोबाइल नंबर 8958757335 को जारी किया गया है।

बता दें कि निचले इलाकों में बारिश की वजह से सड़क पर बड़े-बड़े पत्थर इकट्ठा हो गए हैं, जिसकी वजह से आवागमन बिल्कुल ठप हो गया है। इसी के चलते लोगों से अपील की जा रही है कि वह चार धाम की यात्रा पर फिलहाल ना जाएं।

इससे पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को श्रद्धालुओं से अपील की थी कि वह कोरोना टेस्ट कराने के बाद ही चार धाम की यात्रा पर जाएं। चार धाम यात्रा को लेकर प्रदेश सरकार की ओर से एसओपी भी जारी की गई है।

बद्रीनाथ धाम के कपाट को गुरुवार की सुबह वैदिक श्लोकों के उच्चारण के बीच खोला गया था। यहां दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु इकट्ठा हुए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+