Jubin Nautiyal: पिता की मन्नत हुई पूरी, तो देव डोलियों के साथ जुबिन ने की 60 किमी की पैदल यात्रा, जानिए महत्च

Bollywood singer Jubin Nautiyal: बॉलीवुड सिंगर जुबिन नौटियाल अपने परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर अपने पैतृक गांव पहुंचे। जुबिन के परिवार ने देव डोली यात्रा निकाली है। सिमोग मंदिर से चली देव डोली यात्रा जुबिन के पैतृक गांव क्यारी पहुंच गई है।

जुबिन नौटियाल के घर शिरगुल, बिजट और चुडेश्वर इन तीन देवों की पालकियां एक दिवसीय प्रवास पर पहुंची। जुबिन के पुरखों ने परिवार और क्षेत्र की सुख समृद्धि के लिए मन्नत मांगी थी, जिसके पूरे होने पर बॉलीवुड सिंगर के घर देव डोली आई है।

Jubin Nautiyal father wish was fulfilled traveled 60 km on foot with Dev Dollis know the significance

जुबिन नौटियाल ने तीनों देव पालकियों का स्वागत कर आशीर्वाद लिया। इस पदयात्रा के दौरान जुबिन के पिता पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामशरण नौटियाल पूरी देव यात्रा में शामिल हुए।

सिमोग मंदिर से चली तीन देवताओं चूड़ेश्वर, शिलगुर और बिजट महाराज की डोलियों और हजारों श्रद्धालुओं ने बैराटखाई मे शुक्रवार को रात्रि विश्राम किया। शनिवार सुबह को विधि विधान से पूजा अर्चना के बाद जुबिन नौटियाल और उनके पिता रामशरण नौटियाल ने देवताओं की पिटारियों को अपने पीठ पर रखकर पैदल धार्मिक यात्रा शुरू की।

हजारों की संख्या में श्रद्धालु देवताओं के जयकारे लगाते हुए यात्रा में पैदल चले। ढोल दमाऊं, रणसिंघे की गूंज के साथ श्रद्धालु शामिल हुए। यह धर्मिक यात्रा सिमोग मंदिर से क्यारी गांव तक करीब 60 किलोमीटर है।

बताया कि रामशरण नौटियाल की मनौती थी और उनकी मनौती पूरी हुई है। एक दिन के पूजन के लिए देव डोलियों को क्यारी गांव ले जा रहे हैं। तीन देव डोलियां साथ हैं, चूड़ेश्वर महाराज, शिलगुर महाराज, बिजट महाराज।

अपनी शानदार आवाज और गायकी के लिए लाखों लोगों की पसंद जुबिन नौटियाल देहरादून के जौनसार बावर के मूल निवासी है। जुबिन के पिता रामशरण नौटियाल सामाजिक कार्यकर्ता के साथ ही भाजप से जुड़े हुए हैं। जो कि जिला पंचायत अध्यक्ष रहने के साथ ही विधानसभा का चुनाव लड़ चुके हैं।

जुबिन अक्सर अपने गांव और अपनों के बीच में समय बिताते रहते हैं। वे अपनी संस्कृति से काफी लगाव रखते हैं। साथ ही गढ़वाली का भी प्रचार करते रहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+