उत्तराखंड में लगा रोजगार मेला: किसानों ने घेरा हेलीपेड तो जसपुर नहीं आए CM धामी, विरोध तेज
काशीपुर/जसपुर। उत्तराखंड के जसपुर में चल रहे रोजगार मेले का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा उद्घाटन किया जाना था। उनके जसपुर पहुंचने हेतु हेलिकॉप्टर उतारने के लिए हेलीपेड की तैयारी पूरी कर ली गई थी, लेकिन मुख्यमंत्री वहां नहीं गए। अब इसकी वजह सामने आई है। संवाददाता के अनुसार, मुख्यमंत्री के दौरे का किसान संगठनों के आंदोलनकारी विरोध कर रहे थे। आंदोलनकारियों की ओर से उस हेलीपेड को निशाना बनाया गया, जहां मुख्यमंत्री का हेलिकॉप्टर उतरना था। घेराव होते देख अधिकारियों को मुख्यमंत्री वाला कार्यक्रम रोकना पड़ा।
Recommended Video

मुख्यमंत्री की अनुपस्थिति में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद रोजगार मेले पहुचे। रोजगार मेले में पुलिस-प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। भारी संख्या ने युवाओं ने रोजगार मेले में हिस्सा लिया। वहीं, मेले की अध्यक्षता जसपुर विधायक आदेश चौहान ने की। मेले में मुख्य अतिथि स्वामी यतीश्वरानंद व मेले के आयोजक विनय रोहेला रहे। मेले की देख-रेख मुख्य विकास अधिकारी ने की। जहां अपने संबोधन में स्वामी यतिस्वरानंद ने बताया कि, जसपुर में बेरोजगार मेले के आयोजन किया गया। वहीं, आज रोजगार मेले में 27 से अधिक कंपनियां पहुचीं। करीब 58 कंपनियों को यहां पहुंचना था।

उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि, हमारी सरकार का उद्देश्य प्रदेश के ज्यादा से ज्यादा युवाओं को रोजगार दिलाने का है। इसी उद्देश्य से रोजगार मेला लगा। इस तरह के मेले के माध्यम से युवाओं को रोजगार मिलेगा। वहीं, एक अधिकारी ने बताया कि, जसपुर में मुख्यमंत्री के पहुँचने के लिए नादेही शुगर मिल में हेलीपैड तैयार किया गया था, लेकिन रात से ही वहां किसान जुटने लगे। वे मुख्यमंत्री का विरोध करने के लिए हेलीपेड पर इकट्ठा हो गए और हेलीपेड पर ट्रैक्टर खड़े कर लिए। उन्होंने हेलीपेड को घेर लिया।

किसान नेता सुरजीत ढिल्लो ने कहा कि, हेलीपेड का किसानों द्वारा घेराव किया गया, जिसके कारण मुख्यमंत्री का दौरा रद्द हो गया। उन्होंने कहा कि, यहां कोई भी भाजपा का नेता आएगा तो उसका किसान विरोध करेंगे ही। उन्होंने कहा कि, हम नेताओं का विरोध कर रहे हैं रोजगार मेले का नहीं।
-
धामी सरकार के 4 साल: जानिए कैसे विकास, निवेश, पर्यटन और रोजगार में हुए बड़े बदलाव, चार बड़ी उपलब्धियां -
धामी सरकार के 4 साल: सीएम ने गिनाईं उपलब्धियां, 3.76 लाख करोड़ निवेश, 30 हजार नौकरी, देहरादून का होगा कायाकल्प -
धामी सरकार के चार साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने बधाई संदेश में कही बड़ी बातें, जानिए क्या -
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट












Click it and Unblock the Notifications