जन-आशीर्वाद vs परिवर्तन यात्रा: जानिए, उत्तराखंड में कैसे एक-दूसरे पर भारी पड़ रहे कांग्रेस और BJP

उत्‍तराखंड में बीजेपी और कांग्रेस ने बजाया चुनावी बिगुल

देहरादून, 3 सितंबर। उत्तराखंड में 2022 विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी और कांग्रेस ने चुनावी शंखनाद कर दिया है। सत्ताधारी बीजेपी ने श्रीनगर गढ़वाल में जनआर्शीवाद रैली के ​जरिए अपनी ताकत दिखाई तो विपक्षी कांग्रेस ने खटीमा से परिवर्तन यात्रा का आगाज कर शक्ति प्रदर्शन किया। इस दौरान दोनों दलों ने एक-दूसरे पर जमकर राजनीतिक प्रहार किए। बीजेपी ने कांग्रेस को तुष्‍टीकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया तो कांग्रेस ने मोदी और धामी सरकार को जमकर कोसा हैा

धन सिंह ने किया शक्ति प्रदर्शन

धन सिंह ने किया शक्ति प्रदर्शन

2022 के विधानसभा चुनाव में इतिहास दोहराने के लिए बीजेपी ने श्रीनगर गढ़वाल में जनआशीर्वाद रैली का आयोजन कर कांग्रेस को अपनी ताकत दिखाने की को​शिश की है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल श्रीनगर सीट से ही चुनाव लड़ते हैं। ऐसे में बीजेपी ने इस सीट को ही अपनी रैली के लिए चुना। वहीं बीजेपी के क्षेत्रीय विधायक और कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने भी इस रैली के ​जरिए पार्टी के सामने अपनी ताकत दिखाने की कोशिश की है। बता दें कि पार्टी के सर्वे में अब तक धन सिंह रावत की स्थिति इस बार थोड़ा कमजोर बताई गई है। ऐसे में धन सिंह रावत पार्टी और संगठन को रैली में भीड़ जुटाकर काफी हद तक खुद को 2022 का दावेदार और अपनी ​जीत को लेकर आश्वस्त करने की कोशिश में जुटे हैं। जिसमें धन सिंह रावत काफी हद तक सफल नजर आए हैं।

श्रीनगर को नगर निगम बनाने का ऐलान

श्रीनगर को नगर निगम बनाने का ऐलान

श्रीनगर गढ़वाल में आयोजित ​हुई रैली में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सिर्फ तुष्टीकरण की राजनीति की है। धामी ने केन्द्र की मोदी सरकार और राज्य सरकार की घोषणाओं का जिक्र किया। सीएम ने कहा कि साढ़े 4 साल में जो भी सरकार ने घोषणाएं की हैं, उसको सरकार पूरा करके दिखाएगी। उन्होंने कहा कि अब तक सरकारें घोषणाएं करती आ रही है। लेकिन अब घोषणा के साथ-साथ शासनादेश और बजट की व्यवस्था भी साथ-साथ होगी। सीएम ने रैली के दौरान श्रीनगर को नगर निगम बनाने का ऐलान करने के साथ आधा दर्जन घोषणाएं की हैं। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि विपक्ष के पास चुनाव में कोई मुद्दा नहीं है। विपक्ष सिर्फ केन्द्र की मोदी सरकार को हराने के लिए ही चुनाव लड़ रहे हैं।

कांग्रेस ने शहीदों को श्रद्धांजलि देने के बाद बजाया चुनावी बिगुल

कांग्रेस ने शहीदों को श्रद्धांजलि देने के बाद बजाया चुनावी बिगुल

मुख्य विपक्षी कांग्रेस ने खटीमा में राज्य आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि देने के बाद परिवर्तन यात्रा शुरू कर चुनावी बिगुल बजाया है। कांग्रेस के दिग्गज नेता पूर्व सीएम हरीश रावत, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह समेत कई कांग्रेसियों ने ट्रैक्टर पर सवार होकर रैली में भी शिरकत की। खटीमा में आयोजित रैली में महंगाई, बरोजगारी, किसानों का उत्पीड़न समेत कई मुद्दों पर कांग्रेसियों ने मोदी और धामी सरकार को घेरा। इस दौरान इसके बाद ट्रैक्टर-ट्राली, व बाइक पर कार्यकर्ताओं ने झंडा लेकर यात्रा में शामिल हुए।

किसानों की ललकार, खटीमा से हुंकार

किसानों की ललकार, खटीमा से हुंकार

खटीमा में रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व सीएम हरीश रावत ने बीजेपी सरकार को जमकर कोसा है। हरीश रावत ने केन्द्र सरकार को किसान विरोधी सरकार बताया। उन्होंने कहा कि जो किसानों की ललकार है वह उसकी खटीमा से हुंकार है। हरीश रावत ने कहा कि बीजेपी की सरकार में गरीबों और आम आदमी की आमदनी घटी है, जबकि अमीरों के बढ़ी है। उन्होंने महंगाई के मुद्दे पर सरकार को जमकर कोसा। हरीश रावत ने युवा वोटर को भी साधते हुए कहा कि उत्तराखंड में हजारों पद खाली हैं। हरीश रावत ने कहा कि जो युवा मोदी-मोदी कहते थे, आज उनकी आवाज नहीं निकल रही है। हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस की सरकार आएगी तो एक साल में सारे पदों को भरने का काम करेंगें। हरीश रावत ने कांग्रेस सरकार आने पर लोकायुक्त बनाने और स्वास्थ्य, महिलाओं के कल्याण और सभी मुद्दों पर जनता का ध्यान खिंचने की कोशिश की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+