Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'जेलर' मचा रही धमाल, रजनीकांत पहाड़ों में बिता रहे सुकून के पल, संतो की शरण में सुपरस्टार

सुपरस्टार रजनीकांत इन दिनों उत्तराखंड में संतों का आशीर्वाद ले रहे हैं। इसके साथ ही रजनीकांत बद्रीनाथ धाम की यात्रा के लिए भी पहुंचे हैं।

सुपरस्टार रजनीकांत इन दिनों उत्तराखंड में संतों का आशीर्वाद ले रहे हैं। इसके साथ ही रजनीकांत बद्रीनाथ धाम की यात्रा के लिए भी पहुंचे हैं। बॉलीवुड और दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत इन दिनों अपनी फिल्म जेलर को लेकर चर्चा में है। जहां जेलर मूवी ​सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है, वहीं रजनीकांत पहाड़ की वादियों में सुकून के पल बीता रहे हैं।

Jailor is rocking, Rajinikanth spending moments of peace in uttarakhand superstar shelter saints

रजनीकांत बीते बुधवार को उत्तराखंड पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने ऋषिकेश में समय बिताया। रजनीकांत ने ऋषिकेश स्थित स्वामी दयानंद आश्रम में लगभग 40 मिनट बिताए, जहां उन्होंने यहां के साधकों से अपने जीवन को लेकर बातचीत की। यहां उन्होंने मां गंगा का आशीर्वाद लिया। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रजनीकांत की साल 1991 में पहली बार स्वामी दयानंद सरस्वती से मुलाकात हुई। तब वे स्वामी से काफी प्रभावित हुए।

पहले उन्हें आध्यात्मिक दुनिया से कोई सरोकार नहीं था. उनकी धर्मपत्नी लता स्वामीजी की अनुयायी थीं। उन्होंने ही उन्हें स्वामीजी के प्रवचन में एक बार शामिल होने का आग्रह किया। धर्मपत्नी के आग्रह पर ही रजनीकांत ने चेन्नई में स्वामी दयानंद सरस्वती को सुना।​ जिसके बाद वे स्वामी जी के अनुयायी बन गए।

रजनीकांत को अपने गुरु स्थान से इतना ज्यादा लगाव है कि उन्होंने गौहरी माफी के समीप टिहरी फार्म में रिट्रीट सेंटर बनाया है। स्वामी दयानंद आश्रम शीशम झाड़ी में रुके अभिनेता रजनीकांत से मिलने के लिए बड़ी संख्या में उनके प्रशंसक आश्रम पहुंचे थे। सुपरस्टार ने किसी को भी निराश नहीं किया। श्री भरत मंदिर के महंत वत्सल प्रपन्नाचार्य ने अभिनेता रजनीकांत को अंग वस्त्र और पुष्पहार पहनकर उनका स्वागत किया।

श्री भरत मंदिर परिवार की ओर से अभिनेता रजनीकांत को मंदिर दर्शन का आमंत्रण भी दिया गया.बताया जा रहा है कि रजनीकांत 15 अगस्त तक उत्तराखंड में ही रहेंगे। सुपरस्टार रजनीकांत का उत्तराखंड से विशेष लगाव है। वे केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन के लिए आते रहते है।

हालांकि इस बार भी वे केदारनाथ जाना चाहते थे, लेकिन मौसम ने उनका साथ नहीं दिया। अब मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रजनीकांत बद्रीनाथ यात्रा के लिए निकले हैं। इस बीच पहाड़ों में रजनीकांत की कई तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल हो रही हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+