IRCTC के टूर पैकेज से करें चार धाम की यात्रा, खाने और रहने के साथ मिलेंगी कई सुविधाएं
आईआरसीटीसी के अनुसार, चार धाम यात्रा के लिए टूर पैकेज की शुरुआत 21 मई से होगी। यह यात्रा 11 रातों/12 दिनों में पूरी होगी। इस पैकेज के तहत हरिद्वार, यामुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ, बद्रीनाथ, ऋषिकेश को कवर किया जाएगा।

CHAR DHAM YATRA 2023: चार धाम की यात्रा करने का प्लान बना रहे श्रद्धालुओं के लिए भारतीय रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) के पास एक खास पैकेज है। आईआरसीटीसी के अनुसार, यह यात्रा 11 रातों/12 दिनों में पूरी होगी। इस पैकेज के तहत हरिद्वार, यामुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ, बद्रीनाथ, ऋषिकेश को कवर किया जाएगा। इस टूर पैकेज की शुरुआत 21 मई से होगी।

मुंबई एयरपोर्ट से होगी यात्रा की शुरुआत
आईआरसीटीसी की ओर से बताया गया है कि, इस यात्रा की शुरुआत मुंबई एयरपोर्ट से की जाएगी, जहां से यात्रियों को पिक किया जाएगा। इसके बाद शेड्यूल के अनुसार, मुंबई से दिल्ली और फिर दिल्ली से आपकी यात्रा शुरू हो जाएगी, सबसे पहले आप बद्रीनाथ पहुंचेंगे और यहां से फिर, बरकोट, गंगोत्री, गुप्तकाशी, हरिद्वार, जानकी चट्टी, केदारनाथ, सोनप्रयाग, उत्तरकाशी और यमुनोत्री लेकर जाया जाएगा।

टूर पैकेज में कितने लगेंगे पैसे
IRCTC के एयर टूर पैकेज की लागत की बात करें तो तीन लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 67000 रुपए होगा, जबकि, दो लोगों के साथ यात्रा पर प्रति व्यक्ति किराया 69900 रुपये देना होगा। इस पैकेज के किराए में ही यात्रियों के रहने और खाने की सुविधा भी होगी इसके लिए आपको अलग से जार्च नहीं देना होगा।

IRCTC CHAR DHAM AIR TOUR: पैकेज के लिए प्रस्थान की तारीखें
पहली यात्रा- 21 मई 2023 से शुरू होकर 1 जून 2023 तक चलेगी, दूसरी यात्रा- 28 मई 2023-8 जून 2023 तक, तीसरी यात्रा- 4 जून 2023- 15 जून 2023, चौथी यात्रा- 11 जून 2023-22 जून 2023, पांचवी यात्रा 18 जून 2023- 29 जून 2023, छठी यात्रा 25 जून 2023-6 जुलाई 2023 तक चलेगी। यात्री अपनी सहूलियत के अनुसार निर्धारित तिथि पर यात्रा कर सकते हैं।

पैकेज की अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट पर जाएं
IRCTC के अनुसार, यात्रा कार्यक्रम और उड़ान के समय केवल सांकेतिक हैं, IRCTC और हैंडलिंग एजेंट ऑपरेशन समस्या / स्थानीय परिस्थितियों को देखते हुए परिवर्तन कर सकते हैं। यात्रा से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आईआरसीटीसी के आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।

खुद को और अपने वाहनों को पंजीकृत करना आवश्यक
उत्तराखंड यात्रा नीति की सरकार के अनुसार, चार धाम और हेमकंड साहिब की यात्रा शुरू करने से पहले खुद को और अपने वाहनों को पंजीकृत करना आवश्यक है। जब आप प्रत्येक तीर्थस्थल पर पहुंचते हैं तो गंतव्यों पर खुद को सत्यापित करना भी आवश्यक है। सरकार के अनुसार, यात्रा निगरानी और सुरक्षा के लिए खुद को और सरकारी प्रशासन की सहायता करने की दिशा में यह कदम उठाया जाता है।












Click it and Unblock the Notifications