उत्तराखंड में काशीपुर व डोईवाला के निकट दो नए शहर बसाने को केंद्र से मिली प्रारंभिक मंजूरी, ये है प्लान

उत्तराखंड में काशीपुर व डोईवाला के निकट दो नए शहर बसाए जाएंगे। शहरों के लिए प्रस्तावित स्थानों का निरीक्षण करने के लिए केंद्र की टीम जल्द ही पहुंचेगी।

Initial approval from Center for setting up two new cities near Kashipur and Doiwala in Uttarakhand, this is the plan

उत्तराखंड में काशीपुर व डोईवाला के निकट दो नए शहर बसाने को केंद्र से हरी झंडी मिल गई है। अब शहरों के लिए प्रस्तावित स्थानों का निरीक्षण करने के लिए केंद्र की टीम जल्द ही पहुंचेगी। आवास विभाग ने केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय में 1100 करोड़ का प्रस्तुतिकरण दिया है।

उत्तराखंड में 5 नए शहरों को बसाने की योजना पर काम

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर आवास विभाग उत्तराखंड में 5 नए शहरों को बसाने की योजना पर काम कर रहा है। सीएम धामी ने केंद्र से इस संबंध में अनुरोध करते हुए 1100 करोड़ का प्रस्ताव दिया था। इसके तहत आवास विभाग ने दो शहरों का प्रस्ताव तैयार किया था और केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय को भेज दिया था। इनमें एक शहर काशीपुर में पराग फार्म की भूमि पर इंडस्ट्रियल सिटी के नाम से 378.50 हेक्टेयर भूमि पर बनेगा। दूसरी टाउनशिप, डोईवाला के निकट दून-हरिद्वार हाईवे पर एयरो सिटी के नाम से बनेगी। इंटिग्रेटेड टाउनशिप के नाम से यह शहर 3080.8 भूमि पर बनाया जाएगा। इसमें 746.98 हेक्टेयर सरकारी भूमि और 2333.81 हेक्टेयर निजी भूमि होगी।

मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा

इन सभी शहरों में आवास विभाग सुविधाएं देगा। इनमें सड़क, सीवर से लेकर अत्याधुनिक शहरों जैसी सभी सुविधाएं शामिल होंगी। टाउन प्लानिंग विभाग की मदद से इन शहरों का मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा। इसी हिसाब से निजी सहभागिता से शहरों को बनाने का काम होगा। सरकार इनमें कुछ अपनी जमीनें भी देगी। उत्तराखंड की धामी सरकार ने राज्य में 5 नए शहर बसाने की प्लानिंग बना रही है। इन मिनी शहरों को विकसित करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विशेषज्ञों के टास्क फोर्स का गठन भी किया है। नए शहर विकसित करने के पीछे सीएम पुष्कर सिंह धामी की मंंशा है कि इन नए शहरों में रिहायशी क्षेत्रों के साथ ही आईटी कंपनियों सहित रोजगार परक संस्थानों के लिए विशेष रूप से स्थान आरक्षित होगा। इन नए विकसित किए जाने वाले शहरों के आस-पास आई, फार्मा, हॉस्पिटलिटी और अन्य तरह की इको फ्रेंडली इंडस्ट्री लगाई जाएंगी। ताकि, लोगों को रहने के साथ ही काम का भी बेहतर माहौल मिले और वर्तमान शहरों से आबादी का दबाव भी कम हो।

.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+