Uttarakhand: दो बच्चों में इन्फ्लूएंजा फ्लू जैसे लक्षण, जांच के लिए भेजे गए सेंपल, अलर्ट पर स्वास्थ्य महकमा

चीन में बच्चों में फैल रही बीमारी को देखते हुए उत्तराखंड में स्वास्थ्य महकमा पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। इस बीच उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में दो बच्चों में इन्फ्लूएंजा फ्लू जैसे लक्षण दिखने के बाद स्वास्थ विभाग अलर्ट हो गया है। बच्चों के सैंपल जांच के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी भेजे गए हैं।

Influenza flu like symptoms in two children, samples sent for testing, health department on alert.

चीन में फैली माइक्रो प्लाज्मा निमोनिया और इन्फ्लूएंजा फ्लो को लेकर उत्तराखंड में स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बरतना शुरू कर दिया है। जिसको लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है। अलर्ट के बीच बागेश्वर जिले में दो बच्चों में इन्फ्लूएंजा फ्लू जैसे लक्षण देखे गए हैं। दोनों के सैंपल जांच के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल भेजे गए हैं और जांच रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है।

जिला अस्पताल में आए दो बच्चों को सांस लेने में तकलीफ के साथ इन्फ्लूएंजा जैसे लक्षण की आशंका को देखते हुए डॉक्टर ने सैंपल सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में जांच के लिए भेजे हैं। जांच रिपोर्ट 4 से 5 दिन में आने की बात सामने आई है।

इधर स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी कर जानकारी दी कि चीन में छोटे बच्चों में सांस से संबंधित बीमारी माइक्रो प्लाज्मा निमोनिया और इन्फ्लूएंजा फ्लू के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इस पर विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी सभी देशों को अलर्ट जारी किया है। जिसके बाद स्वास्थ्य मंत्रालय भारत सरकार ने भी देश के सभी राज्यों को निगरानी बढ़ाने के दिशा निर्देश दिए हैं।

केंद्र सरकार के दिशा निर्देशों के बाद उत्तराखंड सरकार भी सतर्क हो गई है। स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने इसको लेकर दिशा निर्देश जारी कर दिये हैं। गाइडलाइन में साफ निर्देश किया गया है कि बच्चों में निमोनिया और इन्फ्लूएंजा फ्लू के लक्षणों पर विशेष निगरानी रखी जाए। सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर राजेश कुमार ने बताया कि चीन में बच्चों में निमोनिया और इन्फ्लूएंजा फ्लू के मामले बढ़ने पर स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से राज्य में सर्विलांस बढ़ाने के दिशा निर्देश दिए गए।

उन्होंने कहा कि राज्य में अभी तक इस तरह का कोई मामला नहीं है, लेकिन एहतियात के तौर पर सभी जिलों को भी अस्पतालों में विशेष निगरानी रखने के लिए निर्देश दिए गये हैं। इसको लेकर विस्तृत गाईडलाइन जारी कर दी गई है। राज्य के सभी जिला अधिकारियों, मुख्य चिकित्साधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि अपने-अपने जनपद में निमोनिया और इन्फ्लूएंजा फ्लू रोगियों के उपचार के लिए आईसोलेशन बेड/वार्ड, ऑक्सीजन बेड, आईसीयू बेड, वेंटिलेटर, ऑक्सीजन सिलेंडर की प्रयाप्त मात्रा में व्यवस्था की जाये।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+