उत्तराखंड के सीएम का ऐलान, 1 मई से राज्य के अंदर फ्री में लगाई जाएगी वैक्सीन
देहरादून। देश में 1 मई से कोरोना के खिलाफ चल रहे टीकाकरण अभियान का तीसरा चरण शुरू होने जा रहा है। तीसरे चरण के तहत 18 साल से उपर के सभी व्यक्तियों को वैक्सीन लगाई जाएगी। इससे पहले पीएम मोदी ने वैक्सीनेशन को लेकर कंट्रोल पावर राज्य सरकारों के हाथ में दे दी है। ऐसे में कई राज्य सरकारों ने फ्री वैक्सीनेशन की घोषणा कर दी है। ताजा घोषणा उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने की है। शुक्रवार को तीरथ सिंह रावत ने ऐलान किया कि 1 मई से राज्य के अंदर सभी सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में फ्री वैक्सीन लगाई जाएगी।

इन राज्यों में भी लगेगी फ्री वैक्सीन
आपको बता दें कि उत्तराखंड से पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, छत्तीसगढ़, बिहार, मध्य प्रदेश और केरल के मुख्यमंत्रियों ने भी अपने-अपने राज्यों में फ्री वैक्सीन का ऐलान कर दिया है।
तीसरे चरण के लिए शनिवार से रजिस्ट्रेशन
आपको बता दें कि अभी देश में टीकाकरण अभियान का दूसरा चरण चल रहा है, जिसके तहत 45 साल से उपर के लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है। देश में अभी तक 12 करोड़ से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। 1 मई से जो टीकाकरण अभियान का थर्ड फेज शुरू होना है, उसके लिए शनिवार से रजिस्ट्रेशन प्रोसेस भी शुरू हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications