मानसून के बीच पहाड़ों में घूमने फिरने का है प्लान, तो इन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो होगी बड़ी परेशानी
एक तरफ गर्मी का असर धीरे धीरे कम हो रहा है। दूसरी तरफ मानसून दस्तक दे रहा है। ऐसे में अगर घूमने फिरने के लिए निकल रहे हैं तो पहाड़ों में खास सावधानियां बरतने की आवश्यकता है।
पहाड़ों में बारिश शुरू होते ही भूस्खलन, नदियों का बढ़ना, रास्तों का टूटना आदि कई परेशानी हो सकती है। ऐसे में जरुरी है कि सावधानियां बरतें। नहीं तो घूमने फिरने का पूरा मजा किरकिरा हो सकता है।

इसके लिए सबसे पहले मौसम का पूर्वानुमान भी चेक करते रहें। उससे भी काफी मदद मिलेगी। साथ ही यात्रा शुरू करने से पहले इस तरह की प्लानिंग जरुर करें जिससे रास्ते में किसी तरह की असुविधा न हो। कोशिश करें कि अगर पहले से ही रूम बुक किए हों तो फिर उसी समय के हिसाब से सफर करें।
सबसे महत्वपूर्ण है गाड़ी का चालक या ड्राइवर। ऐसे समय में पहाड़ में एक्सपर्ट ड्राइवर होना जरुरी है। जो कि टूटी सड़कों या मलबों के बीच भी गाड़ी चला सके। कई बार पहाड़ी से भूस्खलन हो रहा होता है। जिस समय चालक की सूझबूझ बहुत जरुरी है।
साथ ही गाड़ी में खाने पीने की चीजें साथ रखनी जरुरी है, कहीं पर ज्यादा देर रुकना पड़े तो हल्का फूल्का गाड़ी में खाकर समय बिताया जा सके। बरसात के समय कई बार पहाड़ों में बहुत देर तक या यूं कहें कि घंटो गाड़ी में ही रुकना पड़ता है, ऐसे में जहां से चलें गाड़ी में कुछ खाने पीने की चीजें और पानी जरुर रखें। घर से निकलते समय भी बैग में दवाइयां, खाने के सामान और कपड़े हल्के गरम भी रख सकते हैं। पह़ाड़ में इन दिनों कभी मौसम बदलता रहता है।
इन बातों का रखें ध्यान-
- घर से निकलने से पहले बैग में दवाइयां, खाने के सामान और कपड़े हल्के गरम भी रख सकते हैं।
- बारिश से बचने के लिए रेन कोट, छाते आदि भी साथ लेकर चलें।
- जिस जगह घूमने जा रहे हैं, वहां का मौसम पूर्वानुमान जरुर चेक करें।
- डेस्टिनेशन पर या रास्ते में रुकने के लिए कमरा,होटल बुक करने से पहले समय का जरुर ध्यान रखें।
- बारिश के चलते यात्रा में ज्यादा समय लग सकता है।
- रास्ते में भूस्खलन हो रहा हो तो सुरक्षित जगह पर रुक जाएं।
- किसी भी सड़क खराब होने या पहाड़ी गिरने पर जबरदस्ती न करें।
- कोशिश करें कि ड्राइवर पहाड़ पर गाड़ी चलाने वाला एक्सपर्ट हो।
- एक जगह से दूसरी जगह जाने से पहले गाड़ी में जरुरी सामान जरुर रखें।
- इसमें दवाइयां, खाने पीने के सामान और पानी जरुर रखें।
- बीच बीच में वेदर फॉरकास्ट चेक करते रहें। तभी आगे का प्लान करें।












Click it and Unblock the Notifications