उत्तराखंड: जोशीमठ में भीषण सड़क हादसा, 2 महिलाओं समेत 12 लोगों की मौत

उत्तराखंड के जोशीमठ में शुक्रवार को भीषण हादसा हो गया। सड़क हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई। जिसमें 2 महिलाएं भी शामिल हैं।

Road Accident in Uttarakhand: उत्तराखंड में जोशीमठ के पास शुक्रवार को भीषण हादसा हो गया। सड़क हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई। जिसमें 3 महिलाएं भी शामिल हैं। जोशीमठ प्रखंड के उर्गम-पल्ला जखोला मोटर मार्ग पर एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। मारे गए लोगों में पुरुषों की संख्या अधिक है। वहीं, हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

उत्तराखंड: जोशीमठ में भीषण सड़क हादसा, 2 महिलाएं सहित 12 लोगों की मौत

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली के जोशीमठ तहसील के अंतर्गत उर्गम पला जखोला मार्ग पर वाहन दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी चमोली से फोन पर बात कर तेजी से राहत व बचाव कार्य संचालित करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना की मजिस्ट्रियल जांच और मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की सहायता राशि देने के निर्देश दिए। साथ ही दुर्घटना में घायलों के निशुल्क उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

राहत बचाव कार्य जारी

जिलाधिकारी हिमांशु खुराना, पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोभाल, राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ), राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और स्थानीय प्रशासन दुर्घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। बचाव कार्य जारी है। वहीं, दूसरी तरफ गुरवार को देहरादून में एक कार्यक्रम से लौटते समय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सड़क किनारे घायल लड़कों को देखकर तुरंत अपना काफिला रुकवा दिया।

दो लड़के सड़क हादसे में घायल हो गए

इतना ही नहीं सीएम धामी ने इसके बाद दोनों को पायलट कार से अस्पताल पहुंचवाया। सीएम ने सभी से सड़क हादसों के दौरान इस तरह की मदद करने की अपील की है। गुरुवार को देहरादून में जीएमएस रोड के नजदीक स्कूटी सवार दो लड़के सड़क हादसे में घायल हो गए। इस दौरान वहां से सीएम का काफिला जा रहा था। सड़क पर चोटिल बच्चों को देख मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने काफिले को रुकवाया। दोनों लड़कों का उन्होंने हालचाल जाना और काफिले में चल रही पायलट कार से उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाने के निर्देश दिए।

हेलमेट पहनने की अपील की

सीएम धामी ने दोपिहया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने की अपील की। सीएम ने कहा कि सड़क हादसों में कई दुर्भाग्यपूर्ण घटनाएं केवल पीड़ित को सही समय पर अस्पताल न पहुंचने से होती हैं, हम सभी सजगता के साथ ऐसे लोगों की मदद कर उनकी बहुमूल्य जिंदगी बचा सकते हैं।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: पुंछ में गहरी खाई में बस गिरने से बड़ा हादसा, 11 लोगों की मौत, कई घायल, मौके पर मची चीख पुकार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+