सड़क पर दिखाई गुंडई और कर दी फायरिंग , वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने 12 घंटे के अंदर पहुंचाया हवालात

ऋषिकेश में सड़क पर गुंडई दिखाकर रौब झाड़ने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। इतना ही नहीं फायरिंग करते हुए लोगों पर जानलेवा हमला भी किया। जिस पर पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए आरोपियों को हवालात पहुंचा दिया।

Hooliganism seen road firing done video went viral, the police reached the lockup within 12 hours.

ऋषिकेश में बीच सडक पर गुंडई दिखाकर फायरिंग करते हुए जानलेवा हमले का वीडियो वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी देहरादून ने 12 घंटे में आरोपियों को दबोचने का अल्टीमेटम दिया। पुलिस ने फरार हुए 04 अभियुक्तों को देहरादून पुलिस ने 12 घंटे के अन्दर गिरफ्तार किया है।

ऋषिकेश निवासी दीपक जायसवाल ने पुलिस को सूचना दी कि रात्रि में मण्डी से सब्जी खरीदकर अपने घर की ओर जा रहे थे, तभी चन्द्रभागा पुल के पास खडी एक कार की पिछली सीट पर बैठे एक व्यक्ति द्वारा शीशा खोलकर बाहर की ओर बिना देखे ही थूक दिया जो उनके ऊपर गिरा, जब उसने टोका तो वादी के साथ गाली-गलौच करने लगा और गाडी मे बैठे अन्य लोगों द्वारा हॉकी, लोहे की रॉड और बन्दूक से उसके ऊपर हमला कर दिया।

उसके ऊपर पिस्टल से फायर करते हुए मौके से भाग गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को पकड़ने के लिए सीसीटीवी खंगाले तो चारों आरोपियों समरजीत तेवतिया, हिमांशु, दिलीप भुरान, रियांश ढाका को तीन धारा टिहरी गढ़वाल के पास से गिरफ्तार किया गया।

आरोपियों ने बताया कि देसी पिस्टल से फायरिंग की गई थी। घटना में फायरिंग करने के बाद डर के कारण पिस्टल और कारतूस चंद्रभागा पुल से 200 मीटर आगे एक कूड़ेदान के पास फेंक दिया था, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया। सभी आरोपी गढ़वाल विश्वविद्यालय श्रीनगर में पढ़ते हैं, और घर से श्रीनगर कॉलेज जा रहे थे तो ऋषिकेश में कार से बाहर थूकने को लेकर बवाल हो गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+