Holi 2023: पहली बार ऋषिकेश में रिवर राफ्टिंग और जिम कॉर्बेट पर्यटकों के लिए बंद, जानिए वजह
होली पर पहली बार ऋषिकेश में रिवर राफ्टिंग पर पाबंदी रहेगी। साथ ही 8 मार्च को जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क पर्यटकों के लिए बंद रहेगा।

होली पर पहली बार ऋषिकेश में रिवर राफ्टिंग पर पाबंदी रहेगी। ऐसा पहली बार होगा जब होली पर इस तरह की पाबंदी रहेगी। इन जगहों पर होने वाली भीड़ को देखते हुए ये फैसला लिया गया है। इसके साथ ही 8 मार्च को जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क पर्यटकों के लिए बंद रहेगा। साथ ही नेशनल पार्क के स्टाफ सदस्यों ने इस साल होली का त्योहार 10 मार्च को मनाने का फैसला लिया है।
प्रशासन ने होली पर गंगा नदी में राफ्टिंग पर रोक लगा दी
होली पर हुड़दंग आम बात है। होली पर लोग जमकर जश्न मनाते हैं और पुलिसिंग भी चुनौती होती है। ऐसे में शांतिपूर्ण तरीके से होली संपन्न कराना और भीड़ को काबू में रखना प्रशासन के लिए सबसे बड़ी चुनौती होती है। होली पर देश-विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक तीर्थ नगरी ऋषिकेश पहुंचते हैं और रिवर राफ्टिंग का आनंद लेते हैं। होली पर तीर्थ नगरी के तमाम होटल, रिजॉर्ट, कैंप पहले से ही बुक हो चुके हैं और देश-विदेश से पर्यटकों का तीर्थ नगरी ऋषिकेश में जमावड़ा लगा हुआ है। कुछ ऐसा ही नजारा ऋषिकेश में रिवर राफ्टिंग के दौरान रहता है। होली के दिन बड़े पैमाने पर लोग राफ्टिंग के लिए आते हैं। पुलिस और स्थानीय कारोबारियों में इसको लेकर सहमति बनी है। लोगों का कहना था कि होली के दिन लोग यहां काफी हुड़दंग मचाते हैं। इसके अलावा कई लोग शराब के नशे में भी होते हैं। ऐसे में राफ्टिंग के दौरान कोई दुर्घटना न हो, इसलिए प्रशासन ने होली पर गंगा नदी में राफ्टिंग पर रोक लगा दी है।
8 मार्च को जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क पर्यटकों के लिए बंद रहेगा
इसके साथ ही उत्तराखंड में नेशनल पार्क में होली पर सफारी बंद रहेगी। 8 मार्च को जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क पर्यटकों के लिए बंद रहेगा। साथ ही नेशनल पार्क के स्टाफ सदस्यों ने इस साल होली का त्योहार 10 मार्च को मनाने का फैसला लिया है। कॉर्बेट नेशनल पार्क के वन्यजीवों और जंगलों की सुरक्षा के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है। इसके साथ ही पार्क प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है। होली पर वन्यजीव तस्करों द्वारा होली के दौरान तस्करी की कोशिश सबसे ज्यादा होती है। इसको देखते हुए रामनगर स्थित जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क ने भी अपने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। कॉर्बेट के सभी कर्मचारी 10 मार्च को होली मनाएंगे। पार्क की सुरक्षा को देखते हुए कॉर्बेट प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। सीमावर्ती इलाकों में स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) और स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की टीमें भी सतर्क हैं। साथ ही कॉर्बेट पार्क में आने वालों की भी जांच की जा रही है। साथ ही उत्तर प्रदेश से सटे कार्बेट पार्क की सीमाओं पर ड्रोन कैमरों से नजर रखी जा रही है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications