Viral video: चोरी छुपे सवारी लेकर जा रहा था टैक्सी ड्राइवर, प्रदर्शनकारियों ने पकड़कर कर दिया ये हाल
hit and run new law viral video दो दिन से हिट एंड रन के नए कानून के विरोध में ड्राइवरों की हड़ताल जारी है। इस बीच उत्तराखंड में भी इसका व्यापक असर देखने को मिल रहा है। ट्रक, बस, रोडवेज, विक्रम, टैक्सी समेत सभी गाड़ियों के चक्के हड़ताल की वजह से थमे हुए हैं। जिसका लगभग सभी ड्राइवर विरोध कर रहे हैं।

इसके साथ ही जो गाड़ियां सड़कों पर आती जाती हुई नजर आ रही हैं, उनको भी रोककर विरोध दर्ज किया जा रहा है। इस बीच देहरादून के डोईवाला का एक वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि देहरादून के जोली ग्रांट एयरपोर्ट के पास चोरी छुपे सवारी लेकर जा रही एक टैक्सी को टैक्सी यूनियन के प्रदर्शनकारियों ने रोक दिया।
Recommended Video
इसके बाद पहले तो इसका विरोध किया बाद में ड्राइवर के गले में जूते चप्पल की माला डाली। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि सभी लोग काले कानून का विरोध कर रहे हैं, जिससे ड्राइवर साथियों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े, लेकिन कुछ इसकी आड़ में धोखा दे रहे हैं।
2 दिन से टैक्सी यूनियन के पदाधिकारी और ड्राइवर केंद्र सरकार के नए मोटर व्हीकल एक्ट के हिट एंड रन कानून का विरोध कर रहे हैं। जिस वजह से गाड़ियों का संचालन ठप कर हड़ताल जारी है। इस बीच जॉली ग्रांट एयरपोर्ट डोईवाला के पास प्रदर्शनकारियों ने एक टैक्सी चालक को पकड़ कर जूते चप्पल की माला पहनाई।
इस दौरान ड्राइवर और प्रदर्शनकारियों में काफी देर बहस भी होती नजर आई। प्रदर्शनकारी इस दौरान काफी गुस्से में नजर आए। यहां तक की ड्राइवर के साथ गाली गलौच भी करते हुए सुनाए दे रहे हें। हिट एंड रन के नए कानून के हड़ताल का अब पेट्रोल पंप और अन्य जरूरी सुविधाओं पर असर पड़ने लगा है। इस बीच जगह जगह लोग सड़कों पर भटकते और पेट्रोल डीजल के लिए मारामारी करते हुए नजर आए।












Click it and Unblock the Notifications