दिल्ली में आलाकमान,देवभूमि में हरीश रावत,परिवारवाद पर भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने कही ये बात

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश चुनाव प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम हरिद्वार से कांग्रेस उम्मीदवार पूर्व सीएम हरीश रावत के बेटे वीरेंद्र रावत को प्रत्याशी बनाए जाने को लेकर हरीश रावत पर जमकर हमला बोला।

High command Delhi Harish Rawat Devbhoomi BJP state in-charge Dushyant Kumar Gautam on familyism

उन्होंने कहा कि परिवारवाद जो काम दिल्ली में उनका नेतृत्व आलाकमान कर रहा है वही काम देवभूमि में हरीश रावत कर रहे हैं। एक के बाद एक चौथे सदस्य को कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा उम्मीदवार के तौर पर राजीनिति में लेकर आए है। पहले बड़ा पुत्र, फिर पत्नी, फिर बेटी, अब छोटा बेटा, उनकी नजर में कोई भी कांग्रेसी अपने परिवार से योग्य नहीं है। उन्होंने विश्वास जताया कि लेकिन देवभूमि की महान जनता ने कभी परिवारवाद का समर्थन नहीं किया और इस बार तो कांग्रेसी भी नही करने वाले हैं।

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश चुनाव प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने प्रत्याशियों के नामांकन के बाद कहा कि नामांकन के दौरान माहौल से स्पष्ट है कि जनता ने मोदी की 400 पार मुहिम को अब अपने हाथ में ले लिया है। उन्होंने कांग्रेस प्रवक्ता द्वारा कंगना रनौत को लेकर की गई टिप्पणी को बेहद अपमानजनक, शर्मनाक और मातृ शक्ति को लेकर कांग्रेसी सोच को उजागर करने वाला बताया। साथ ही एक भी महिला को राज्य में लोकसभा उम्मीदवार लायक नही समझने पर कांग्रेस को आड़े हाथ लिया।

पौड़ी और देहरादून में हुए नामांकन के बाद गौतम ने कहा, पीएम मोदी और सीएम धामी के कामों का असर आज दोनो जगह लोगों के उत्साह में स्पष्ट नजर आया। उन्होंने कहा कि मोदी के 400 पार का अभियान अब जनता ने स्वयं अपने हाथों में ले लिया है। जहां एक ओर मोदी सरकार ने चौमुखी विकास के साथ दुनिया में भारत की साख को बढ़ाया और उसके सामर्थ्य का लोहा मनवाया, वहीं राज्य की धामी सरकार के काम देश में नजीर बने हैं।

उन्होंने अफसोस और नाराजगी जताते हुए कहा, जब मोदी और धामी मातृ शक्ति के सशक्तिकरण और सम्मान के लिए अनेकों निर्णय के रहे है, ठीक उसी समय कांग्रेस एवं विपक्षी नेताओं का महिलाओं का अपमान किया जा रहा है। उन्होंने कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत की कंगना रनौत को लेकर की गई सोशल मीडिया पोस्ट को शर्मनाक और कांग्रेस पार्टी की मातृ शक्ति के प्रति वास्तविक सोच बताने वाला करार दिया।

इस पर कड़ी आपत्ति दर्ज करते हुए उन्होंने कहा कि बयान पर तमाम साफ सफाई या बयान से किनारा करने का कोई बहाना नहीं चलेगा। यदि कांग्रेस मे थोड़ी भी नैतिकता शेष हो तो तत्काल कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे को अपनी पार्टी प्रवक्ता को बर्खास्त करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि हैरानी है कि मातृ शक्ति के सम्मान और स्वाभिमान का मोल भाव करने वालों पर सोनिया गांधी और राहुल गांधी एक शब्द नही बोले। इतना ही नही, लड़की है लड़ सकती है का नारा देने वाली बहिन प्रियंका वाड्रा भी अब तक आलोचना करने की हिम्मत नही कर पाई हैं। उन्होंने अकाउंट हैक करने को बहाना बताते हुए कहा कि यदि ऐसा भी था तो तुरंत मुकद्दमा दर्ज क्यों नहीं कराया।

कांग्रेस पर आरोप लगाया कि महिलाओं के मुद्दों पर भ्रम फैलाने की राजनीति करने वाली कांग्रेस की पोल एक बार फिर लोकसभा उम्मीदवारों की घोषणा से खुल गई है। हैरानी और अफसोस है कि उन्हे राज्य में एक भी महिला प्रत्याशी को उन्होंने लोकसभा भेजने लायक नही माना। जबकि भाजपा के खिलाफ झूठा माहौल खड़ा करने की असफल कोशिश के लिए कांग्रेस नेतृत्व ने अपनी महिला नेत्रियों का भरपूर उपयोग किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+