वाईब्रेंट विलेज में बनेंगे हेलीपैड, पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ ही सुविधाओं को डेवलप करने में जुटी धामी सरकार

उत्तराखंड सरकार प्रत्येक वाईब्रेंट विलेज में हेलीपैड तैयार करने की प्लानिंग कर रही है। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ये प्लानिंग काफी अहम साबित हो सकती है।

उत्तराखंड सरकार प्रत्येक वाईब्रेंट विलेज में हेलीपैड तैयार करने की प्लानिंग कर रही है। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ये प्लानिंग काफी अहम साबित हो सकती है। मुख्य सचिव डॉ एसएस संधु ने जनपद चमोली एवं उत्तरकाशी के जिलाधिकारियों के साथ वाईब्रेंट विलेज योजना के सम्बन्ध में बैठक कर जरुरी दिशा निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने कहा कि जिलाधिकारी वाईब्रेंट विलेज में जाकर देखें कि उन गांवों में किन-किन सेवाओं की सख्त आवश्यकता है।

Helipad built Vibrant Village pushkar Dhami government engaged promoting tourism develop facilities

मुख्य सचिव ने कहा कि वाईब्रेंट विलेज के तहत क्षेत्र में अटल स्कूलों की शुरूआत की जाए। उन्होंने कहा कि पर्यटन की दृष्टि से इन गांवों में और क्या.क्या गतिविधियां शुरू की जा सकती हैं। इस दिशा में भी कार्य किया जाए। उन्होंने वाईब्रेंट विलेज के लिए योजनाओं को प्राथमिकता पर लेने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन गांवों में बिजली, पानी, सड़क, अस्पताल आदि की उपलब्धता अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाए।

मुख्य सचिव ने कहा कि इन गांवों के लिए योजनाएं इस प्रकार से तैयार की जाएं कि स्थानीय लोगों को रोजगार प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वाईब्रेंट विलेज में हेलीपैड तैयार किया जाए। इन गांवों में ब्रेकफास्ट टूरिज्म और साहसिक खेलों से जुड़ी योजनाओं को संचालित किया जाए। इन क्षेत्रों में बुग्याल और ट्रैकिंग रूट्स को विकसित कर क्षेत्रवासियों को रोजगार से जोड़ा जा सकता है। उन्होंने कौशल विकास विभाग को क्षेत्र के युवाओं को विभिन्न ट्रेड्स में निशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किए जाने के भी निर्देश दिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+