Uttrakhand: उत्तराखंड में भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से बिगड़े हालात
उत्तराखंड के बूढ़ाकेदार के तोली में भारी बारिश से भूस्खलन हुआ रहा है, जहां मां-बेटी की मौत हो गई। एक शव बरामद हुआ है। घनसाली, उत्तराखंड: उत्तराखंड में भारी बारिश का कहर जारी है, जिससे जगह-जगह भूस्खलन की घटनाएं हो रही हैं।
विगत रात्रि, घनसाली के बूढ़ाकेदार में भारी बारिश के कारण भूस्खलन हुआ। आपदा कंट्रोल रूम को रात 3 बजे सूचना मिली कि ग्राम तोली में लगभग 1:30 बजे एक भवन भूस्खलन की चपेट में आ गया, जिसमें एक महिला और उसकी बेटी दब गए।

सूचना मिलते ही एसडीएम, तहसीलदार, पटवारी, एसडीआरएफ, पीडब्ल्यूडी टीम, नगरपालिका टीम और स्वास्थ्य टीम एम्बुलेंस के साथ तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हुईं। टीम ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और सरिता देवी का शव बरामद कर लिया है। क्षेत्र में भारी बारिश जारी है, जिससे रेस्क्यू ऑपरेशन में कठिनाइयाँ आ रही हैं।
भारी बारिश के कारण जनपद टिहरी गढ़वाल के भिलंगना विकास खंड में भी गंभीर स्थिति है। जीयूपीएस भीगून और जीपीएस भीगून पर बादल फटने से जीयूपीएस पूरी तरह ध्वस्त हो गया है और जीपीएस परिसर मलबे से भर गया है। बीईओ भिलंगना ने बताया कि भारी बारिश के चलते भिलंगना ब्लॉक के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। जिलाधिकारी स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए हैं और अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी कर रहे हैं। भारी बारिश के कारण 4 भैंस और 2 गाय के दबने की भी सूचना है।
ये भी पढ़े- MP Weather: इन जिलों पर मंडरा रहा मौसमी खतरा, जमकर बरसेंगे बदरा












Click it and Unblock the Notifications