बागेश्वर के कपकोट में सामा पनियाली गांव में बादल फटने से भारी नुकसान,SDRF ने संभाला मोर्चा
बागेश्वर के कपकोट में सामा पनियाली गांव में बादल फटने से भारी नुकसान हो गया। घटना के बाद मौके पर प्रशासन और एसडीआरएफ नें रेस्क्यू अभियान चलाया।
इस दौरान कई घरों में मलबा घुस गया। जिन्हें सुरक्षित जगह पहुंचाया गया। उत्तराखंड में भारी बारिश का कहर जारी है।

इस बीच बागेश्वर के कपकोट में बादल फटने से भारी नुकसान हो गया। देर रात हुई बारिश से जगह ज्रगह नुकसान हुआ। एसडीआरएफ ने बताया कि आज 26 जुलाई को प्रातः पांच बजे थाना कपकोट से सूचना मिली कि रात्रि में सामा पनयाली ग्राम में बादल फटने से दो-तीन घर मलवे से दब गए हैं।
सूचना पर SI संतोष परिहार के नेतृत्व में SDRF रेस्क्यू टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई। SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य करते हुए उमेद सिंह निवासी बड़ी पनियालि तोक थाड. थाना कपकोट के पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हुए आवासीय मकान में दबे हुए घर के सारे कीमती सामान जेवर (नथ, ग्लोबल, झुमके, अंगूठी नगदी राशन, बर्तन, कपड़े, चारपाई, बक्से, टीवी, मिक्सी मशीन और अन्य सामग्री सुरक्षित निकालकर मकान मालिक को दिया गया।
, इनके रहने की व्यवस्था गांव के पंचायत भवन में की गई है। गांव के ही अन्य तोक बड़ी पनियाली में मनजीत सिंह का मकान भी क्षतिग्रस्त हुआ, जिनका सामान निकलवाने में SDRF टीम द्वारा मदद की गई, एक अन्य तोक- उडेरनाईजर में शेर सिंह कोरंगा का मकान भी क्षतिग्रस्त हुआ है जिसका आवश्यक सामान SDRF टीम द्वारा बाहर निकाला गया।
टिहरी जिले में बारिश से काफी नुकसान हुआ है। भारी बारिश के चपेट में ग्रामीणों के कई पैतृक घराट भी नदी में समा गए हैं। टिहरी जिले के बालगंगा तहसील के अंतर्गत विनयखाल बूढ़ाकेदार क्षेत्र में बीते देर रात हुई भारी बारिश ने एक बार फिर से तबाही मचाई है। इसके अलावा प्रदेश भर से कई जगह से बारिश से नुकसान की खबरें सामने आई है।












Click it and Unblock the Notifications