BJP को उसी के दांव से पटखनी देने के मूड में हरीश रावत, संघ से जुड़े रहे नेता को सौंपा ये बड़ा जिम्मा

पूर्व सीएम हरीश रावत ने चुनाव अभियान सलाहकार पर की राजकिशोर की नियुक्ति

देहरादून, 1 नवंबर। कांग्रेस अपने बूथ मेनेजमेंट को मजबूत करने के लिए खास रणनीति पर काम कर रही है। इसके लिए पूर्व सीएम हरीश रावत ने पार्टी के चुनाव अभियान को बूथ लेवल पर ले जाने के लिए विशेष रणनीति तैयार की है। पूर्व सीएम हरीश रावत ने चुनाव अभियान सलाहकार पर संघ प्रचारक रह चुके राजकिशोर को नियुक्त किया है। ​जो कि भाजपा चुनावी रणनीति पर हरीश रावत का बड़ा प्रहार माना जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि राजकिशोर को भाजपा के बूथ मेनेजमेंट में काम करने का खासा अनुभव रहा है। ऐसे में अब कांग्रेस बूथ मेनेजमेंट पर विशेष रणनीति तैयार करेगी।

Harish Rawat, in the mood to beat BJP with his own bet, entrusted this big responsibility to a leader associated with the Sangh

चुनाव अभियान में हरदा की नई रणनीति
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा कांग्रेस बूथ मेनेजमेंट को लेकर खास रणनीति पर काम कर रही है। चुनाव जीतने और सरकार बनाने के लिए बूथ का खासा योगदान होता है। भाजपा के प्रचंड बहुमत के लिए बूथ स्तर पर चलाई गई खास रणनीति को ही आधार माना गया है। जिसका श्रेय भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे अमित शाह को जाता है। अमित शाह ने बूथ को मजबूत बनाकर पन्ना प्रमुखों पर फोकस किया। जिसके बाद से भाजपा अब बूथ लेवल पर पहले से काफी मजबूत होती है। इसी को आधार बनाकर कांग्रेस ने अब चुनाव अभियान को बूथ लेबल पर ले जाने का निर्णय लिया है।

पूर्व सीएम हरीश रावत ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है कि

मैंने निश्चय किया है कि मैं कांग्रेस के चुनाव अभियान को अब सीधे बूथ लेवल पर लेकर जाऊं, उस लेवल पर मेरे साथ सहयोग करने के लिये मैं श्री राज किशोर जी, जिनको ग्रास रूट लेवल पर काम करने का बहुत अनुभव है, उनको मैं बूथ स्तर पर चुनाव प्रचार अभियान को संगठित करने के लिए अपना अभियान सलाहकार नियुक्त कर रहा हूँ। मुझे बेहद खुशी है कि उन्होंने मेरे निमंत्रण को स्वीकार किया है।

भाजपा को दी बड़ी चुनौती
संघ प्रचारक रहे और भाजपा के लिए चुनाव में काम करने वाले राजकिशोर को पूर्व सीएम हरीश रावत ने अपने साथ जोड़कर कांग्रेस ने भाजपा को बड़ी चुनौती दी है। इससे भाजपा को अपनी चुनाव रणनीति में भी बदलाव करने की जरुरत पड़ सकती है। अभी तक जिस तरह से भाजपा पन्ना प्रमुखों और बूथ लेवल पर चुनावी रणनीति पर काम करती है। उससे चुनाव में फायदा मिलता है। अब कांग्रेस भी बूथ लेवल को मजबूत करने की कोशिश में जुटी है। इसके लिए लंबे समय से बूथ पर फोकस किया जा रहा है। कांग्रेस ने बूथ को मजबूत करने के लिए मेरा बूथ, मेरा गौरव अभियान भी शुरू कर दिया है। चुनाव अभियान समिति के प्रमुख हरीश रावत का कहना है कि ये एक अभिनव कार्यक्रम है। क्योंकि बूथ ही डिलीवरी प्वाइंट है। बूथ एडमिन को सर्वोच्च महत्व दिया जाता है। पहले और अब के राजनीतिक प्रवेश ने बहुत चुनौतिपूर्ण बना दिया है। इस अभियान के जरिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को और अपडेट किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इससे सामूहिक चुनौतियों को प्रभावी बना रहे हैं। साथ ही मास्टर ट्रेनर भी बनाए जा रहे हैं। हरीश रावत का दावा है कि कांग्रेस ने शुरूआत से ही बूथ मेनेजमेंट पर फोकस किया है, जिसकी अब दूसरे दल कॉपी कर रहे हैं। हरीश रावत ने कहा कि बूथ कार्यकर्ता पार्टी का मजबूत स्तंभ होता है। जो कि पार्टी को चुनाव जीताकर सरकार बनवाते हैं। ऐसे में कांग्रेस सभी कार्यकर्ताओं को एक कार्ड देगी। जो कार्यकर्ता की जनता और सरकार के बीच का परिचय पत्र होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+