Harish rawat पूर्व सीएम ने हरिद्वार से दावेदारी को लेकर कह दी बड़ी बात, जानिए किसके लिए मांगा टिकट

Harish rawat उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है। इस बीच दावेदारी खुलकर सामने आने लगी है। सबसे ज्यादा चर्चा हरिद्वार सीट को लेकर है। जहां से पूर्व सीएम हरीश रावत भी प्रमुख दावेदार माने जा रहे हैं। इस बीच हल्द्वानी पहुंचे पूर्व सीएम हरीश रावत से मीडिया की ओर से जब पूछा गया कि हरिद्वार लोकसभा सीट से किसे टिकट मिलना चाहिए। तो हरीश रावत ने खुलकर अपने बेटे का नाम लिया।

 Harish Rawat Former CM said big thing claim Haridwar lok sabha know for whom he asked ticket

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता हरीश रावत बुधवार को हल्द्वानी पहुंचे। मीडिया से बातचीत में हरीश रावत ने हरिद्वार सीट से दावेदारी को लेकर कहा कि ये फैसला कांग्रेस पार्टी को करना है। कहां से किसे लड़ाना है ये मेरा अधिकार नहीं है।

हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जो भी फैसला करेगा, वह उन्हें मंजूर है। लेकिन मेरा मन है और मैं पार्टी से भी कहूंगा कि मेरे बेटे को चुनाव लड़ाया जाए। हरीश रावत ने कहा कि उनका बेटा बहुत दिनों से समाज और राजनीतिक क्षेत्र में कार्य कर रहा है। कार्य करने वाले को सम्मान भी मिलना चाहिए।

पूर्व सीएम हरीश रावत के बेटे वीरेंद्र और आनंद रावत हैं। दोनों ही राजनीति में सक्रिय हैं। हरीश रावत के बेटे वीरेंद्र रावत के हरिद्वार लोकसभा सीट पर लंबे समय से पोस्टर से सियासी हलचल तेज है। वीरेंद्र रावत प्रदेश कांग्रेस कमेटी में प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

जो कि 2022 के विधानसभा चुनाव में खानपुर सीट से दावेदारी कर चुके हैं। हरिद्वार ग्रामीण से हरीश रावत की बेटी अनुपमा रावत को टिकट ​मिलने के बाद वीरेंद्र रावत को टिकट नहीं मिला। बता दें कि हरीश रावत की बेटी अनुपमा रावत हरिद्वार ग्रामीण सीट से विधायक का चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंची थी।

अब वीरेंद्र रावत हरिद्वार सीट से खुलकर अपनी दावेदारी कर रहे हैं। हरिद्वार सीट पर पूर्व सीएम हरीश रावत के साथ ही पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह की दावेदारी मानी जा रही है। हरीश रावत हरिद्वार सीट से सांसद रह चुके हैं। उनकी पत्नी रेणुका रावत भी यहां से चुनाव लड़ चुकी हैं। लेकिन वह चुनाव हार गई थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+