दो ट्रकों की जोरदार भिड़ंत,हरिद्वार से गंगाजल लेकर आ रहा हरियाणा के कांवड़िए को रौंदा,CCTV में कैद हुई घटना

haridwar news: हरिद्वार जिले के रुड़की में केंटर व डीसीएम की जोरदार भिड़ंत हो गई। डीसीएम के नीचे दबने से हरियाणा के कांवड़िए की मौत हो गई। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे मे कैद हो गई है।

कांवड़िया हरिद्वार से गंगाजल लेकर आ रहा था। बीच में ही हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि कांवड़िया हरियाणा के रिवाड़ी का रहने वाला था। हादसे के बाद कैंटर व डीसीएम चालक मौके से फरार हो गए।

HARIDWAR Strong collision between two trucks Haryana Kanwariya carrying Ganga water trampled CCTV

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। .

मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के हाईवे पर हादसा हुआ। जब दो ट्रकों की भिड़ंत में एक कांवड़िये की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा होने के बाद घटनास्थल पर आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने दोनों ट्रकों को कब्जे में ले लिया और मौके से हटाकर चौकी लाया गया है।

सीसीटीवी में साफ देखा जा सकता है कि ओवरस्पीड की वजह से हादसा हुआ और टक्कर मारने के बाद कांवड़िया को रौंद डाला।

जानकारी के मुताबिक एक ट्रक दिल्ली की ओर से आ रहा था, जैसे ही ट्रक मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के नारसन गांव के पास मंडावली स्थित हाईवे पर पहुंचा तो वहां पर बने एक कट से दूसरी ओर आने का प्रयास कर रहा था, इसी दौरान हरिद्वार की ओर से आ रहे एक ट्रक ने उस ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी।

भीषण हादसा होने के बाद ट्रक पलट गया। ट्रक पलटने के साथ ही सड़क किनारे से जल लेकर जा रहे 45 वर्षीय कर्णसिंह निवासी रिवाड़ी हरियाणा ट्रक के नीचे दब गया, और उसकी दर्दनाक मौत हो गई। बताया गया है कि मृतक कांवड़िया अपने 22 वर्षीय बेटे मोहित और अन्य साथियों के साथ हरिद्वार से हरियाणा के लिए जल लेकर जा रहा था। इस बीच हादसे का शिकार हो गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+