हरिद्वार: 'हेट स्पीच' को देखकर भड़के साकेत गोखले, दर्ज कराई शिकायत
सोशल मीडिया पर उत्तराखंड के हरिद्वार का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो एक धर्म संसद का जहां पर एक हिंदू महासभा की नेता मुसलमानों के खिलाफ लोगों को भड़काते हुए दिखाई दी।
देहरादून, 23 दिसंबर: सोशल मीडिया पर उत्तराखंड के हरिद्वार का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो एक धर्म संसद का जहां पर एक हिंदू महासभा की नेता मुसलमानों के खिलाफ लोगों को भड़काते हुए दिखाई दी। वीडियो के वायरल होने पर कई पूर्व सेना प्रमुखों समेत कई नेताओं ने इसके खिलाफ आवाज उठाते हुए इस वीडियो की निंदा की है।तृणमूल कांग्रेस नेता साकेत गोखले ने इस वीडियो को लेकर ट्वीट करते हुए लिखा कि मैंने इस धर्म संसद के आयोजकों और वक्ताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। अपने उसी ट्वीट में साकेत गोखले ने जानकारी दी कि यह धर्म संसद 17 से 20 दिसंबर तक चली थी।

साकेत गोखले के अनुसार इस धर्म संसद के कार्यक्रम में काफी लोग जुड़े हैं। जिसमें से कई तो बड़े चेहरे भी हैं। शिकायत के अनुसार उन सभी लोगों में से हिंदू रक्षा सेना के प्रबोधानंद गिरी, बीजेपी महिला विंग की लीडर उदिता त्यागी और बीजेपी लीडर अश्विनी उपाध्याय भी शामिल हैं।
Recommended Video
क्या कहा जा रहा है उस वीडियो में
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे उस वीडियो में लोगो को भड़काते हुए कहा जा रहा है कि हम सब मिलकर इनके 20 लाख मार देंगे तभी विजयी कहलाएंगे। कॉपी किताबों को रखो और हाथ में शस्त्र उठा लो। वीडियो में व्यक्ता के रूप में खड़ी महिला कहती है कि अगर हमार धर्म पर खतरा मडराएगा तो मैं कुछ नहीं सोचूंगी। भले ही मुझे गोडसे की तरह कलंकित क्यों न कर दिया जाए। मैं शस्त्र उठाउंगी और हिंदुत्व को बचाउंगी।
नहीं है यह धर्म संसद
वायरल वीडियो में कहा जा रहा है कि यह कोई धर्म संसद नहीं है यह जागरूकता है। अगर हमने आज ठान लिया तो जो हम चाहते हैं वो हासिल होगा। उसके बाद इस्लामिक भारत नहीं ये हिंदूराष्ट्र जल्द ही घोषित होगा।
यह भी पढ़ें: गुजरात में 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारों का फर्जी वीडियो वायरल, महिला चुनाव जीती तो बिफरे विरोधी












Click it and Unblock the Notifications