गुजरात में 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारों का फर्जी वीडियो वायरल, महिला चुनाव जीती तो बिफरे विरोधी
कच्छ। गुजरात में चुनाव परिणाम (ग्राम पंचायत) घोषित किए गए। जहां दुधाई के सरपंच चुनाव में रीनाबेन राधुभाई नाम की एक महिला ने जीत हासिल की। उनकी रैली में एक शख्स ने 'राधुभाई जिंदाबाद' के नारे लगाए। यह उसके पति का नाम था। हालांकि, उनके विरोधियों को उनकी जीत रास नहीं आई और 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे का फर्जी वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। इससे सोशल मीडिया पर लोगों के बीच बवाल हो गया। चूंकि, महिला के जीतने पर उनके विरोधियों द्वारा एक वीडियो को ऐसे प्रसारित किया गया जैसे महिला के समर्थकों ने पाकिस्तान समर्थक नारे लगाए हों।

देर शाम इस पर गुजरात के गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी का बयान आया। उन्होंने पूरे मामले की जांच के आदेश दिए। संघवी ने कहा कि 'मामले पर कच्छ के रेंज IG से बातचीत हुई है। जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। किसी को छोड़ा नहीं जाएगा।' वहीं, आज कच्छ (ई) एसपी मयूर पाटिल ने कहा कि, हमने उस वीडियो को देखा है। वह वीडियो फर्जी है। अब हम ऐसा वीडियो पब्लिश करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि, जिन पत्रकारों की संस्थाओं ने रैली में पाकिस्तान समर्थक नारे दिखाते हुए कथित वीडियो दिखाए हैं, उनसे भी जवाब मांगेंगे।

महिला सरपंच की जीत के जश्न में हुई नारेबाजी
इस तरह गुजरात में कच्छ के दुधई गांव से वायरल हुए वीडियो को लेकर एसपी ने स्पष्ठ कर दिया है कि वो वीडियो यह गलत है। सच यह है कि, दुधई गांव में मंगलवार शाम 4200 मतों से चुनाव परिणाम घोषित किया गया था। जिसमें रीनाबेन रंगूभाई कोठीवार 1026 मतों के साथ विजेता घोषित की गईं। जिसके बाद उनके समर्थक मतदान केंद्र से जीत का जश्न मनाने के लिए निकल पड़े। इसी बीच नारेबाजी हुई। उनके समर्थकों ने 'राधुभाई जिंदाबाद' के नारे लगाए। यह उसके पति का नाम था।
हालांकि, उनके विरोधियों को उनकी जीत रास नहीं आई और 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे का फर्जी वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications