'कर्जों के दलदल में इस कदर फंस गया हूं..इस दुनिया को अलविदा' सुसाइड नोट लिखकर दंपत्ति ने खिंची सेल्फी और...

सहारनपुर के एक दंपत्ति ने कर्जदारी से परेशान होकर हरिद्वार में गंगा में छलांग लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर दी।

दंपत्ति ने पहले सुसाइड नोट लिखा​ ​जिसमें उन्होंने बताया कि वे व्हाट्सएप से अपनी फोटो और लोकशन भेज ​देंगे।छलांग लगाने से पहले दोनों दंपत्ति ने आखिरी सेल्फी ली और भेज दी।

haridwar saharanpur couple took selfier writing suicide note trapped in swamp debts goodbye world

पुलिस ने पति का शव बरामद कर लिया है जबकि पत्नी अभी भी लापता बताई जा रही है। दंपत्ति सहारनपुर निवासी सौरभ बब्बर और मोना बब्बर के रूप में हुई है। जो सहारनपुर में ही ज्वेलर की दुकान चलाता है।

प्राप्त सुसाइड नोट में सौरभ ने लिखा है कि ''कर्जों के दलदल में इस कदर फंस गया हूं कि बाहर निकलने का कोई रास्ता नहीं बचा है। अंत में मैं और मेरी धर्म पत्नी अपना जीवन समाप्त कर रहे हैं। हमारी प्रोपर्टी हमारे बच्चों के​ लिए जो अपनी नानी के पास रहेंगे। लेनदारों को अपने अंधाधुंध ब्याज दिया है। अब नहीं दे पा रहे हैं। हम ज​हां सुसाइड करेंगे व्हाट्सएप पर फोटो भेज देंगे। इस दुनिया को अलविदा।''

जानकारी के मुताबिक सौरभ किट्टी चलाने का काम भी करता है। किट्टी के कर्ज से परेशान होकर सर्राफा कारोबारी ने अपनी पत्नी के साथ हरिद्वार में हर की पौड़ी से गंगा में छलांग लगा दी। मृतक का शव गंगनहर से बरामद हुआ है जबकि उसकी पत्नी का कोई सुराग नहीं लग पाया है। वहीं मामले की सूचना मिलने पर परिजन भी हरिद्वार पहुंच गए। सौरभ के इस खौफनाक कदम से परिजनों में गहरा शोक है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया है। पुलिस के अनुसार, सोमवार सुबह रानीपुर पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम जमालपुर खुर्द के निकट गंगनहर के किनारे दलदल में एक शव फंसा हुआ है। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को निकलवाया।

मृतक के कपड़ों से एक मोबाइल फोन, एक पर्स मिला। जिसके आधार पर उसकी शिनाख्त सौरभ बब्बर (35) पुत्र दर्शनलाल बब्बर निवासी किशनपूरा कोतवाली नगर जनपद सहारनपुर के रूप में हुई। पड़ताल में सामने आया कि सौरभ ने अपनी पत्नी मोना के साथ हरकी पैड़ी के समीप हाथी पुल से गंगा में कूदने से पहले फोटो और लोकेशन भेजी थी। उसने परिजनों से बातकर व्हाट्सएप पर सुसाइड नोट और अपनी लोकेशन भेजी थी।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+