पुलिस के पास आया अनोखा मामला, बेटा समय से खाना नहीं देता... चाचा ने की थाने में शिकायत, जानिए फिर क्या हुआ
Haridwar news: उत्तराखंड के हरिद्वार में पुलिस के पास एक अनोखा मामला सामने आया। एक चाचा अपने बेटे की शिकायत थाने लेकर पहुंचा। चाचा की शिकायत थी कि बेटा समय से खाना नहीं देता। पुलिस ने बुजुर्ग को थाने में बैठाकर पूरी बात सुनी और उन्हें प्यार से खाना भी खिलाया गया।
इसके बाद परिवार वालों को थाना बुलाकर काउंसलिंग भी की गई। करीब 80 साल का बुजुर्ग थाने पहुंचा और प्रभारी निरीक्षक को देखते ही रोते हुए बोला साहब भूखा हूं खाना मिलेगा। प्रभारी निरीक्षक ने अपने कर्मचारी को बुजुर्ग को भरपेट खाना खिलाने और चाय पिलाने के निर्देश दिए।

खाना खाने के बाद बुजुर्ग ने बेटे के उत्पीड़न की शिकायत की। उसने बताया कि उसका बेटा उसका ध्यान नहीं रखता है। उसे समय से खाना नहीं मिलता। कई बार तो खाना हीं नहीं मिलता। उसने बताया कि जब वह बेटे को कुछ कहता है तो वह डांट फटकार कर चुप करा देता है।
हरिद्वार के बुग्गावाला पुलिस के पास एक बुजुर्ग अनोखी शिकायत लेकर आया। चाचा(बुजुर्ग) ने बताया कि बेटा समय से खाना नहीं देता। पुलिस ने बुजुर्ग को थाने में बैठाकर पूरी बात सुनी, और चूंकि शिकायत खाने की थी, तो उन्हें प्यार से खाना भी खिलाया गया। इसके बाद परिवार वालों को थाना बुलाकर काउंसलिंग की गई।
पुलिस ने परिजों को बताया कि बुज़ुर्गों से अच्छे से बात करें, समय पर खाना दें, यह बात बेटा भी समझ गया। कुछ दिन बाद पुलिस ने घर जाकर हाल जाना, चाचा ने बताया कि अब उनकी सही देखभाल की जा रही है।
हरिद्वार पुलिस ने अपील जारी कर कहा कि कई मामले ऐसे होते हैं जो बातचीत से ही प्रेमपूर्वक सुलझ जाते हैं। हमारे बुजुर्ग हमारी पीढ़ी के लिए एक आईना है, हमें अपने बुजुर्गों का सम्मान कर उनकी बताई बातों पर मनन अवश्य करना चाहिए। कहीं ना कहीं बुजुर्गों की बताई गई बातें सत्य जरूर होती हैं।












Click it and Unblock the Notifications