कांवड़ यात्रा रुट पर होटल,ढ़ाबों के बोर्ड पर मालिकों के नाम नहीं होने पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन,जानिए क्यों

कांवड़ यात्रा रुट पर पड़ने वाले होटल, ढाबा संचालकों पर हरिद्वार पुलिस ने कार्रवाई की है। जिसके बाद से हड़कंप मचा हुआ है।

हरिद्वार पुलिस की ओर से कांवड़ यात्रा रुट पर पड़ने वाले होटल, ढाबा संचालकों को बोर्ड पर मालिकों या संचालकों को अपना नाम लिखने और कर्मचारियों का सत्यापन करने के निर्देश दिए गए थे।

haridwar Police action not having names owners on boards hotels dhabas Kanwar Yatra route know why

लेकिन जब पुलिस ने छापा मारा तो कई जगह लापरवाही नजर आई। जिसके बाद पुलिस ने एक्शन लेते हुए चालान कर दिए।

कांवड़ मेले को देखते हुए हरिद्वार पुलिस एक्शन में आ गई है। लापरवाह होटल, ढाबा संचालकों और मालिकों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने अब तक 13 लोगों पर कार्रवाई करते हुए 92 हजार का चालान वसूला है।

एसएसपी हरिद्वार प्रमेन्द्र सिंह डोबाल का कहना है कि हमारी प्राथमिकता यही है कि हरिद्वार आ रहे कांवड़ियों को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। बताया कि थाना श्यामपुर की अलग अलग पुलिस टीम द्वारा हाईवे किनारे स्थित होटल ढाबा/ रेस्टोरेन्ट की आकस्मिक चैकिंग की गयी।

इस दौरान पाया गया कि कुछ होटल/ढाबा संचालको द्वारा निर्देशो के बाद भी प्रोपराइटरों में अपना नाम अंकित न किया गया साथ ही कर्मचारियो का सत्यापन नही कराना गया। हरिद्वार पुलिस की ओर से पहले ही हरिद्वार के होटल ढाबा/ रेस्टोरेन्ट के साथ मीटिंग कर इस बाबत जानकारी दे दी गई थी।

निर्देश के बाद भी लापरवाह दिख रहे 13 उल्लंघनकर्ता संचालको के विरुद्ध उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत वैधानिक कार्रवाई की गई। साथ ही चेतावनी दी गई कि भविष्य में दोबारा चेकिंग करने पर केस भी दर्ज किया जाएगा। बता दें कि बीते कुछ दिन पहले हरिद्वार पुलिस ने कांवड़ यात्रा मार्ग में पड़ने वाले होटल ढाबा संचालकों के साथ बैठक की थी।

इस दौरान पुलिस की ओर से होटल/ढाबों के बाहर निर्धारित रेट लिस्ट, सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए निर्देश दिए गए हैं। आगामी कांवड़ मेले को सकुशल संपन्न कराने के लिए एसएसपी हरिद्वार द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में श्यामपुर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र पर पड़ने वाले सभी होटल/ढाबा के संचालको के साथ गोष्ठी आयोजित कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

ये दिए गए निर्देश-

  • होटल ढाबों में काम करने वाले सभी कर्मचारियों का सत्यापन अनिवार्य रूप से करना होगा।
  • कांवड यात्रा के दौरान होटल ढाबा, रेस्टोरेंट में मांस, मछली, अण्डा पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहने हेतु निर्देशित किया गया।
  • यदि किसी होटल/ढाबा में मांस मछली विक्रय की शिकायत प्राप्त हुई तो वैधानिक कार्यवाही अमल मे लायी जायेगी।
  • समस्त होटल/ढाबा संचालकों को अपने अपने होटलो/ढाबो के बोर्डो पर अनिवार्य रूप से प्रोपराइटरों ने अपना नाम अनिवार्य रूप से अंकित करने के साथ साथ रेट लिस्ट लगाने हेतु निर्देशित किया गया।
  • होटल व ढाबो पर सीसीटीवी लगाने व होटल ढाबे के बाहर अनावश्यक रूप से वाहनों को पार्क न कराने के लिए निर्देशित किया गया।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+