हरिद्वार में कांवड़ियों का तांड़व, ई रिक्शा और ट्रक में जमकर तोड़फोड़,पुलिस ने उठाया ये कदम

रुड़की में कांवड़ियों के उत्पात मचाने और तोड़फोड़ की घटना के बाद उत्तराखंड पुलिस अलर्ट हो गई है। पुलिस ने इस घटना का संज्ञान लेते हुए मुकदमा दर्ज कर दिया है।

साथ ही भविष्य में इस तरह की घटना न हो इसके लिए भी आवश्यक कार्रवाई की गई है। हरिद्वार एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल ने कांवड़ियों से अपील की है कि अगर किसी तरह की कोई घटना होती है तो पुलिस को सूचित करें।

Haridwar Orgy of Kanwadis vandalism of e-rickshaw and truck police took this step

बता दें कि रुड़की में कांवड़ियों ने ई रिक्शा और ट्रक में जमकर तोड़फोड़ की। पुलिस के समझाने पर भी कांवड़िए नहीं माने और पुलिस के सामने ही लाठी डंडों से तोड़फोड़ करते दिखे। इस पर गंभीरता दिखाते हुए पुलिस ने 10 से ज्यादा अज्ञात कांवड़ियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है।

बताया जा रहा है कि कांवड़ के ई रिक्शा से टच होने पर कांवड़ियों ने एक ई रिक्शा चालक की जमकर पिटाई कर दी। इतना ही नहीं ई रिक्शा में भी जमकर तोड़फोड़ की। इस दौरान वहां मौजूद पुलिसकर्मी भी कांवड़ियों को समझाते रहे, लेकिन कांवड़ियों ने एक न सुनी।

घटना मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के लिब्बरहेड़ी नहर पटरी का है। बताया जा रहा है कि एक ई रिक्शा चालक अपनी रिक्शा लेकर आ रहा था। इसी दौरान ई रिक्शा किसी कांवड़िए से टकरा गई। टक्कर लगने से कांवड़िए को हल्की चोटें आई. जिसके बाद कांवड़ियों ने पहले ई रिक्शा चालक के साथ जमकर मारपीट की, फिर ई रिक्शा पर लाठी-डंडे बरसा कर तोड़फोड़ की। इस घटना का वीडियो भी अब सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।

एक अन्य घटना बहादराबाद थाना क्षेत्र के बढ़ेडी राजपूतान की है। जहां एक ट्रक हरिद्वार से रुड़की की ओर जा रहा था। जैसे ही ट्रक बढ़ेडी राजपूतान पहुंचा तो उसकी कांवड़ियों के वाहन से हल्की टक्कर लग गई। जिससे आक्रोशित कांवड़ियों ने जमकर हंगामा शुरू कर दिया।

बताया जा रहा है कि गुस्साए कांवड़ियों ने ट्रक ड्राइवर के साथ मारपीट कर तोड़फोड़ शुरू कर दी। इतना ही नहीं कांवडियों ने रोड पर जमकर बवाल भी काटा। जैसे ही पुलिस आई कांवड़ियां भाग गए।

VIDEO:

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+