Haridwar news: युवक की मौत पर बवाल,कांग्रेस ने परिजनों से की मुलाकात,प्रतिबंधित मांस बेचने का है आरोप

हरिद्वार के विधानसभा क्षेत्र झबरेडा के ग्राम सोहलपुर गाड़ा के नवयुवक जिम ट्रेनर वसीम उर्फ़ मोनू के मौत का मामला गरमाता जा रहा है।

कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने इस मामले में पहले सीएम पुष्कर सिंह धामी से कानून व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े किए। इसके बाद आज कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिजनों से मिलने पहुंचे।

Haridwar news Uproar over youth death Congress meets family members alleges selling banned meat

जिसमें पीसीसी अध्यक्ष करन माहरा, पूर्व सीएम हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, प्रदीप टम्टा, सांसद इमरान मसूद,काजी निजाम्मुदीन और हरिद्वार के अन्य सभी विधायक मौजूद रहे। इस मुद्दे पर पूर्व सीएम हरीश रावत ने सोशल मीडिया के जरिए आरोप लगाया है कि हरिद्वार में गांव के नौजवान की हत्या हुई है।

कोशिश हो रही है उसको एक अपराधी बताकर उस हत्या को आत्म हत्या का रूप दिया जाय। मैं उसके दुःखी माता-पिता, बहनों से मिला था, गांव वालों से भी मिला था, सब शोक संतप्त भी हैं, स्तब्ध भी हैं और अंदर तक सब हिले हुये हैं, उनका विश्वास हिला हुआ है‌। मुख्यमंत्री और महानिदेशक पुलिस उत्तराखंड से इस पूरे मसले पर बात हुई है।

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के नेतृत्व में एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस मुख्यालय में एडीजी लॉ एंड ऑर्डर से मुलाकात की। उन्होंने इस मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है। इस मामले को लेकर देर शाम उच्च स्तरीय प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से भी वार्ता की।

क्या है मामला
पुलिस के अनुसार रुड़की में पुलिस से बचने के लिए एक युवक ने तालाब में छलांग लगा दी और डूबने से युवक की मौत हो गई। पुलिस को युवक के प्रतिबंधित मांस बेचने की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस उसकी घेराबंदी कर रही थी। मृतक के परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस द्वारा युवक के शव को तालाब से बाहर निकाला गया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

मृतक के परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। साथ ही युवक के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह ने इस पूरे मामले में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट हुआ है कि मृतक की मृत्यु पानी में डूबने से हुई है एवं गोली मारे जाने, पैर बंधे होने, दांत टूटने इत्यादि सोशल मीडिया पर चल रही कई भ्रामक ख़बरों की पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में नहीं हुई है। मृतक एवं उसके परिजनों का गोकशी के संदर्भ में अपराधिक इतिहास की जानकारी मिली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+