मां ने अपने जिगर के टुकड़े को जमीन पर लैटाया फिर जमकर की पिटाई, जानिए क्यों,क्या है वायरल वीडियो का सच

हरिद्वार के रुड़की में एक मां का अपने बच्चे को बुरी तरीके से पीटते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। महिला मारते हुए बच्चे की की छाती पर बैठकर उसके सिर को जमीन पर मारती नजर आती है।

वीडियो में सुनाई देता है कि बच्चा अपनी मां से बार बार पानी मांगता है लेकिन महिला पानी देने की बजाए उसके साथ और मारपीट कर रही है। वायरल होने के बाद वीडियो का पुलिस ने संज्ञान लिया है। पुलिस ने मामला चाइल्ड वेलफेयर भी भेज दिया है।

haridwar Mother made her son lie on ground then beat him severely know why what truth viral video

दो मिनट के वीडियो में महिला अपने 12 वर्ष के बच्चे को बुरी तरह पीटती दिखाई देती है। महिला बच्चे की छाती पर बैठकर उसके सिर को जमीन पर मारती नजर आती है। बच्चा अपनी मां से बार बार पानी मांगता है लेकिन महिला पानी देने की बजाए उसके साथ और मारपीट कर रही है।

महिला वीडियो बना रहे शख्स से कहती है बना वीडियो जितनी वीडियो बनानी है। अब वीडियो वायरल हो रहा है। पुलिस ने जब वीडियो की सच्चाई जाननी चाही तो पता चला कि ये पूरा मामला हरिद्वार के रुड़की थाना क्षेत्र के झबरेड़ा का है। महिला के बारे में बताया गया कि वह कपड़े की दुकान पर काम करती है।

महिला का मायका झबरेड़ा का है और उसकी शादी देवबंद निवासी व्यक्ति के साथ हुई थी। अब दोनों अलग अलग रहते हैं। महिला अपने तीन बच्चों के साथ झबरेड़ा में रहती है और अपने पति से खर्च के लिए पैसे चाहती थी जो कि वह नही दे रहा था तो उसने बच्चे को पीटते हुए वीडियो उसे भेज दी।

वीडियो अपने 12 वर्षीय बच्चे से बनवाई है और पति को भेज दी। पति द्वारा वीडियो को वायरल कर दिया गया। मामला चाइल्ड वेलफेयर को भेजा गया है और महिला की काउंसलिंग करवाई जाएगी। बताया जा रहा है कि महिला का कहना है कि पति से पैसे मांगने के लिए उसने ये फर्जी वीडियो बनाया है। हालांकि पुलिस इसकी जांच कर रही है। ये वीडियो दो माह पुराना बताया जा रहा है।

viral video-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+