हरिद्वार कुंभ 2021: अखाड़ों और आश्रमों को सस्ती रेट पर राशन देगी 'तीरथ' सरकार
हरिद्वार: देवभूमि उत्तराखंड के हरिद्वार में पवित्र कुंभ स्नान शुरू हो गया है। 1 अप्रैल से शुरू हुए महाकुंभ में देशभर से श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाने आ रहे हैं। इन सब के बीच सरकार की तरफ से मेले के अखाड़ों, आश्रमों सहित मठ-मंदिरों को सस्ती दरों पर राशन मुहैया कराया जाता है। ऐसे में तीरथ सरकार की ओर से करीब 18 सौ मीट्रिक टन राशन आवंटित किया गया है।

दरअसल, कुंभ नगरी हरिद्वार में आस्था का ज्वार परवान पर है। इधर मेले के दौरान अखाड़ों आश्रमों और मठों में लगातार अन्नक्षेत्र और भंडारे आयोजित किए जाएंगे। इन भंडारों में साधु-संत के अलावा श्रद्धालु भी प्रसाद ग्रहण करते हैं। हजारों-लाखों लोगों के खाने के लिए बड़ी मात्रा में राशन जैसे की गेहूं, चावल चीनी सहित कई चीजों की आवश्यकता होती है, जिसके मद्देनजर सरकार की तरफ से भी कम रेट पर राशन मुहैया किया जाता है।
जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी केके अग्रवाल के मुताबिक अगले सप्ताह तक आवंटित राशन आश्रमों को बांटना शुरू कर दिया जाएगा। वहीं अगर राशन की सस्ती दरों की बात करें तो 5 रुपये किलो गेहूं, 6 रुपए किलो चावल और 17 रुपये किलो चीनी दी जाती रही है, जिससे हरिद्वार में भंडारा चलाने वाली धार्मिक संस्थाओं पर आर्थिक बोझ थोड़ा कम हो सकें। खाद्य आपूर्ति अधिकारी ने ये भी जानकारी देते हुए बताया कि आश्रम और मंदिरों के अलावा कुंभ में शामिल होने आए श्रद्धालु भी सस्ती दाम में राशन लेकर खुद खाना बनाकर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications