सरकारी नौकरी वाली बहू के वेतन से ससुराल वालों ने की मौज, पैसे देने से मना किया तो...! हैरान करने वाला मामला
Haldwani news: उत्तराखंड के हल्द्वानी से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने पति और ससुराल वालों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि ससुराल वाले उसके पैसे से मौज करते रहे और अब जब उसने अपना वेतन देने से मना कर दिया तो उसे नौकरी छोड़ने का दबाव बनाने के साथ ही बदनाम करने की धमकी दी जा रही है।
पीड़ित महिला सहायक वन संरक्षक की नौकरी करती है। महिला ने पुलिस को बताया कि वह शादी के बाद पढ़ाई जारी रखते हुए सहायक वन संरक्षक की नौकरी पास की। देवलचौड़ की महिला की शादी साल 2015 में अलीगढ़ के एक युवक से हुुई थी।

शादी के बाद ससुराल वालों ने दहेज के लिए दबाव बनाय और ताना भी देते रहे। पति के साथ ही ससुराल वालों पर गलत व्यवहार करने का आरोप लगाया। पीड़िता का कहना था कि उसने अपने पिता से रुपये लेकर अलीगढ़ में कोचिंग शुरू की। साल 2022 में सहायक वन संरक्षक की परीक्षा पास की।
पीड़िता का आरोप है कि ससुराल वालों ने इस शर्त पर ट्रेनिंग के लिए भेजा कि वह वेतन लाकर ससुराल वालों को देगी। पीड़िता का बच्चा भी ससुराल वालों के पास रहा। इस बीच कार के लोन और अन्य खर्चे भी महिला के वेतन से खरीदे गए। ससुराल वालों ने अन्य खर्चों के लिए भी उस पर दबाव बनाया। इस के बाद वह अपने बेटे को अपने साथ ले आई। इसके बाद ससुराल वालों की बात मानने और वेतन देने से इनकार कर दिया। आरोप है कि पीड़िता के पति ने
उसकी जानकारी के बगैर अंतरंग संबंधों की अश्लील वीडियो बनाई है। नौकरी न छोड़ने पर पति वीडियो को वायरल करने की धमकी देने लगा। महिला ने ससुराल पक्ष पर मानसिक व शारीरिक रूप से परेशान करने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications