रक्षाबंधन पर मासूम को मारने वाला गुलदार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पकड़ा गया,वन विभाग के पिंजरे में कैद
उत्तराखंड में गुलदार आतंक का पर्याय बने हुए हैं। आए दिन गुलदार की दहशत बनी हुई है। इस बीच कोटद्वार में मासूम को निवाला बनाने वाला गुलदार पिंजरे में कैद हो गया है।
रक्षाबंधन के दिन कोटद्वार के रिखणीखाल ब्लॉक में एक गुलदार ने पांच साल के मासूम को मार डाला था। जिसके बाद गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया गया था। आज जन्माष्टमी पर गुलदार पिंजरे में कैद हो गया। वन विभाग ने गुलदार को पिंजरे में कैद कर दिया है।

कोटद्वार के रिखणीखाल ब्लॉक के कोटा तल्ला गांव में रक्षाबंधन के त्योहार के मातम पसर गया। जब एक मासूम को गुलदार ने मार डाला। जो कि रक्षाबंधन पर मां के साथ नानी के घर आया था। ग्रामीणों में घटना के बाद से दहशत थी। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के पास काफी दिनों से एक गुलदार दिखाई दे रहा था। पौड़ी जिले के रिखणीखाल विकासखंड के गुठेरथा ग्राम पंचायत के तोक गांव कोटा में भारत सिंह की बेटी अर्चना देवी रक्षाबंधन पर अपने पांच साल के मासूम के साथ मायके आई हुई थी।
इसी दौरान पांच साल के बच्चे आदित्य को गुलदार घर के आंगन से उठाकर ले गया। ग्रामीणों ने बताया कि कोटा गांव के भारत सिंह की बेटी अर्चना देवी का विवाह विकासखंड के उनेरी गांव में हुआ है। रक्षाबंधन पर्व पर वह सोमवार सुबह अपने पांच साल के बेटे को लेकर अपने मायके कोटा गांव आई।
दिनभर पूरे परिवार और गांव वालों के साथ उन्होंने उत्साह के साथ राखी का पर्व मनाया। देर शाम करीब सात बजे घर के पास घात लगाकर बैठे गुलदार ने बच्चे पर हमला कर दिया और जबडे़ में दबोचकर झाड़ियों में लापता हो गया। प्रशासन और स्थानीय लोग बच्चे की तलाश में जुटे रहे। बताया कि घर से करीब डेढ़ किमी दूर बच्चे के अंग का हिस्सा बरामद हुआ। ग्रामीणों ने गुलदार को पकड़ने के लिए वन विभाग पर दवाब डाला। जिसके बाद पिंजरा लगाया गया।












Click it and Unblock the Notifications