'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद पाकिस्तान पर हो हमला, पिक्चर अभी बाकी है...देहरादून के लोगों ने कह दी बड़ी बात
Ground report dehradun ऑपरेशन सिंदूर के जरिए भारत ने पाकिस्तान में आतंकवाद के ट्रेनिंग सेंटर्स को ध्वस्त कर दिया है। जिसके बाद से पूरे देश में खुशी का माहौल है। हर कोई इसे पहलगाम में मारे गए 26 लोगों की मौत का प्रतिशोध बता रहे हैं। साथ ही अब पाकिस्तान से आंतकवाद के निशान मिटाने की मांग कर रहे हैं।
युवा, महिलाएं हर वर्ग चाहते हैं कि इस बार पाकिस्तान से पूरा बदला लिया जाए। ऐसे में देहरादून के लोगों का कहना है कि पिक्चर अभी बाकी है। भारत के पाकिस्तान पर किए एयर स्ट्राइक ऑपरेशन सिंदूर को लेकर वन इंडिया ने लोगों से बातचीत की। लोगों ने माना कि जिस तरह भारत ने एयर स्ट्राइक किया उसके बाद से चिंता बनी हुई है।

15 दिन के अंदर मोदी सरकार ने बदला लिया। सारे भारतीय सब बैचेन थे। अब भारत को पाकिस्तान से पूरी तरह बदला लेना चाहिए। युवाओं का कहना है कि पहलगाम में मां और बहनों की सिंदूर मिटाई गई। हमारी सरकार ने सिर्फ टेरेरिज्म पर हमला किया है, सिविलियन पर नहीं। पिक्चर अभी बाकी है। चिंता बनी हुई है। 15 दिन के अंदर मोदी सरकार ने बदला लिया। सब बैचेन थे, इसका बदला पाकिस्तान युद्ध हो। फन कुचलना जरूरी है। आतंकवादियों के अलावा भी आर पार होना चाहिए।
आईएसबीटी में आज युद्ध के हालातों के बीच मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान जनता को अवेयर किया गया। ऑपरेशन सिंदूर को लेकर देहरादून के राजेश कुमार का कहना है कि ऑपरेशन सिंदूर पहलगाम हमले का प्रतिशोध है। सनातन धर्म में जो सिंदूर का महत्व है, उसी तरह का भारतीय सेना ने जबाव दिया है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर शहीदों को श्रद्धांजलि है। प्रदीप ने कहा कि 22 अप्रैल को जो आतंकी हमले में पुरूषों को धर्म पूछकर मारा गया। हमारी सरकार ने पूरी प्लानिंग ओर सुनियोजित तरीके से एयर स्ट्राइक की।
जिसके बाद अब सब खुश है। एसएन जोशी ने कहार कि ये भारत का बहुत बड़ा कदम है। 22 अप्रैल के पाकिस्तान के छद्म युद्ध का भारत ने एयर स्ट्राइक के जरिए जबाव दिया। भारतीय सेना पर हमें गर्व है। आज हम सब खुश हैं। आतंरिक सुरक्षा को खतरा था, जिसे सेना ने मुंहतोड़ जबाव दिया। शगुन ने कहा कि पहली बार मॉक ड्रिल बारीकी से तरीके से सुनियोजित स्तर पर हो रही है। बच्चों को भी ट्रेंड किया जा रहा है। पहली बार सरकार इस डिटेल से करवा रहे हैं। ऑपरेशन सिंदूर पर हमें गर्व है।












Click it and Unblock the Notifications