इंस्टाग्राम पर विज्ञापन से आया पैसा कमाने का लालच और फर्जी वेबसाइट से लाखों रूपए का लग गया चूना
उत्तराखण्ड एसटीएफ टीम ने मध्य प्रदेश के इन्दौर से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। जिस पर हरिद्वार के रुड़की निवासी पीड़ित के साथ करीब 43 लाख से अधिक धनराशि की धोखाधडी करने का आरोप हैै। अभियुक्तगण सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम आदि पर विज्ञापन के माध्यम से पीड़ितों से संपर्क करते थे।
स्टॉक ट्रेडिंग एवं IPO में निवेश करके अधिक मुनाफे का लालच देकर पैसा ठगते थे। ट्रेडिंग के लिए gpc.boutique नामक फर्जी वेबसाइट पर खाता खुलवाकर करोड़ों के मुनाफे का लालच देकर ठगी की जाती थी। इस मामले में गुजरात से भी एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया जा चुका है।

एसटीएफ के एसएसपी नवनीत सिंह द्वारा जानकारी देते हुये बताया कि हरिद्वार (रुडकी) निवासी पीड़ित द्वारा बताया गया कि एक दिन उसके इंस्टाग्राम आईडी पर स्टॉक ट्रेडिंग की जानकारी सम्बन्धी एक विज्ञापन आया व उसे व्हाटसेप ग्रुप Fortune Alliance 701 एवं SVIP-2717 से भी जोड दिया गया जिसमें उसे स्टॉक ट्रेडिंग में निवेश करके अच्छा खासा मुनाफा कमाने का प्रलोभन दिया जाने लगा।
इसके बाद कम निवेश करके अधिक मुनाफा कमाने के दिये जा रहे प्रलोभनों के जाल में फंसाते हुए ग्रुप में दी गई जानकारी के तहत एक वेबसाइट https://gpc.boutique/#/pages/login/login उपलब्ध कराई गई। उसके आधार कार्ड व पेन कार्ड आदि की प्रतियां ली गई। साथ ही वेबसाइट पर ही प्रार्थी का एक खाता खोला गया व बताया कि आपके द्वारा किये गये निवेश का जितना भी मुनाफा होगा, वह आपके खाते जमा होगा और आप उक्त खाते की डीटेल भी वेबसाइट पर ही देख सकते हो।
इस तरह झांसे में लेकर पीड़ित से मुनाफा मेरठ, गुजरात, पश्चिम बंगाल स्थित विभिन्न बैंक खातों में पैसा जमा करवाया गया। इसके बाद वेबसाइट पर स्टॉक ट्रेडिंग निवेश से पीड़ित के खाते में दो लाख रूपए तक मुनाफा दिखाय गया। जिसके बाद साइबर अपराधियों द्वारा AWFI IPO लांच होने और निवेश करने को कहा गया। लेकिन रकम ओवरवेट होने की बात कहकर भारी भरकम राशि मांगी गई।
इसके बाद पीड़ित से 9 लाख रुपए और डलाए गए। इस तरह साइबर ठगों द्वारा शिकायतकर्ता के साथ 43 लाख 11 हजार रूपये धोखाधडी को अंजाम दिया गया। एसटीएफ ने जांच पड़ताल शुरू की और डिजिटली एविडेंस इकट्ठा कर पूर्व में एक अभियुक्त को गुजरात से गिरफ्तार किया और अब एक अन्य वांछित अभियुक्त शैलेन्द्र सिंह गुजराल पुत्र अजीत सिंह निवासी 72 बी शीतल नगर, थाना विजयनगर, इंदौर, मध्य प्रदेश को गिरफ्तार किया गया।












Click it and Unblock the Notifications