गोवर्धन पूजा के अवसर पर सीएम धामी ने किया गायों का पूजन, उत्तराखंड के लोगों के सुख-समृद्धि की कामना
गोवर्धन पूजा के अवसर पर मंगलवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास की गऊ शाला में जाकर गऊ पूजन किया। सीएम धामी ने गायों को विधिवत तिलक किया, इसके बार माला पहनाई और उसके बाद उन्हें रोटी खिलाई। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं दी और लोगों की सुख समृद्धि की कामना की।

सीएम धामी ने गोवर्धन पूजा के अवसर पर गायों की पूजा करते हुए फोटो सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर शेयर किया। फोटो शेयर करते हुए सीएम धामी ने लिखा
प्रकृति एवं पशुधन संरक्षण के प्रतीक, पावन पर्व गोवर्धन पूजा के अवसर पर गौ माता की सेवा की। भगवान श्री कृष्ण ने सम्पूर्ण विश्व को प्रकृति संरक्षण एवं पशुधन रक्षा का संदेश दिया जो हमारी सनातन संस्कृति का इन दोनों के प्रति कृतज्ञता को परिलक्षित करता है। प्रभु श्रीकृष्ण से प्रार्थना है कि आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि एवं आरोग्यता का संचार हो।बता दें कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को गोर्वधन पूजा की जाती है। इस दिन को अन्नकूट के नाम से भी पुकाराजाता है। इस दिन घरों में पूजा में भगवान को अन्नकूट का प्रसाद चढ़ाया जाता है।
वैसे तो गोवर्धन पूजा दिवाली के दसरे दिन मनाया जाता है लेकिन इस साल आमास्या तिथि दो दिन पड़ने के कारण गोवर्धन पूजा दिवाली के दो दिन बाद 14 नवंबर को मनाई गई है।
गोवर्धन पूजा के दिन श्रीकृष्ण के स्वरूप गोवर्धन पर्वत गिरिराज जी और गाय की पूजा की जाती है, जिसका विशेष महत्व होता है।












Click it and Unblock the Notifications