GOOD NEWS: श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर, यमुनोत्री हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर ने की सफल लैंडिंग
Yamunotri helicopter news चार धाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है। यमुनोत्री धाम में गरुड़ गंगा के पास हेलीपैड में उड्डयन विभाग के हेलीकॉप्टर ने कुशल लैंडिग की है। हेलीपैड को हेली सेवा ने नजदीकी से परखा। यमुनोत्री हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर ने की सफल लैंडिंग करवा ली गई है।
यमुनोत्री धाम में गरुड़गंगा के समीप निर्माणाधीन हेलीपैड पर उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण की ओर से हेलीकॉप्टर ने सफल लैंडिग की। जानकारी के अनुसार यूकाडा का हेली दो दिन से लैंडिंग का प्रयास कर रहा था।

यमुनोत्री धाम के गरुड़गंगा के समीप यूकाडा की ओर से करीब 60 लाख की लागत से कार्यदायी संस्था ब्रिडकुल हेलीपैड का निर्माण कार्य कर रहा है। जानकारी के अनुसार पहले दिन हेली ने मंगलवार को लैडिंग का प्रयास किया, लेकिन तकनीकी कारणों से उसे वापस लौटना पड़ा।
उसके बाद बुधवार दोपहर को हेलीकॉप्टर ने सफल लैंडिंग की। कुछ देर रूकने के बाद हेलीकॉप्टर यहां से वापस चला गया। पंडा पुरोहित समिति के अध्यक्ष पुरुषोत्तम उनियाल ने बताया कि यमुनोत्री धाम में हैलीसेवा के चलने से तीर्थयात्रियों की संख्या में इजाफा होगा और जो श्रद्धालु आजतक यमुनोत्री धाम के दर्शन नही कर पाया वह माँ यमुना के दर्शन आसानी से कर पाएंगे। जिससे यमुनोत्री की 8 से 10 किमी की खड़ी चड़ाई से राहत मिल जाएगी।
उत्तराखंड में गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ व बदरीनाथ चार धाम हैं। केदारनाथ व बदरीनाथ सीधे हेलीसेवा से जुड़े है। उत्तरकाशी जिले में स्थित गंगोत्री व यमुनोत्री धाम अभी तक सीधे तौर पर हेली सेवा से नहीं जुड़े हैं। गंगोत्री धाम जाने के लिए विशिष्ट-अतिविशिष्ट अतिथि और तीर्थ यात्रियों को 25 से 30 किमी दूर हर्षिल व झाला स्थित हेलीपैड पर उतरना पड़ता है। उधर यमुनोत्री के पास भी अब हेलीपेड तैयार हो गया है। बता दें कि चार धाम यात्रा 30 अप्रैल से शुरू हो रही है। जिसमें गंगोत्री व यमुनोत्री के कपाट 30 अप्रैल को खुल जाएंगे। जबकि केदारनाथ के 2 मई व बदरीनाथ के कपाट 4 मई को खुलेंगे। जिसको लेकर तैयारियां युद्ध स्तर पर की जा रही हैं।
जिला प्रशासन की और से जानकारी दी गई कि धाम एवं यात्रा मार्गों व पड़ावों पर यात्रा व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद किया जा रहा है।
यमुनोत्री यात्रा मार्ग/यमुनोत्री धाम
- यमुनोत्री धाम और इससे निचले हिस्से में जानकीचट्टी क्षेत्र तक नदी तटों पर बाढ सुरक्षा कार्य लागत रू. 17.32 करोड़।
- यमुनोत्री धाम में आपदा से क्षतिग्रस्त चेजिंग रूम्स, रसोई तथा अतिथि गृह-हॉल की मरम्मत व पुनर्स्थापना कार्य लागत रू. 26.00 लाख।
- जानकीचट्टी से यमुनोत्री धाम पैदल मार्ग में सीसी, दीवारों, रेलिंग व यात्री शेडों की मरम्मत कार्य लागत रू. 148.90 लाख।
- फूलचट्टी से जानकीचट्टी मोटर मार्ग के सुदृढीकरण कार्य लागत रू. 218.84 लाख।
- खरसाली गांव में पार्किंग स्थल तक की आंतरिक सड़क के निर्माण, लागत रू. 70.00 लाख।
- खरसाली स्थित यमुना मंदिर से रोप-वे स्थल तक पहॅॅुंच मोटर मार्ग निर्माण, लागत रू. 109.85 लाख।
- खरसाली में यमुना मंदिर के मुख्य मार्ग एवं व्यू प्वाइंट तक सड़क की मरम्मत व चौड़ीकरण हेतु रू. 11.00 लाख की धनराशि।
- यमुनोत्री धाम के पैदल मार्ग पर भंडेलीगाड के वैकल्पिक मार्ग की मरम्मत व चौड़ीकरण लागत रू. 15.00 लाख।
- यमुनोत्री धाम गरूड़चट्टी हेलीपैड तक 500 मीटर लंबे पैदल मार्ग का निर्माण लागत रू. 32.10 लाख।
- यात्रा व्यवस्था में तैनात पुलिस कर्मियों तथा होमागार्ड एवं पीआरडी के जवानों की आवासीय सुविधा हेतु रानाचट्टी में प्रीफैब्रिकेटेड बैरिक निर्माण हेतु रू. 20.25 लाख और यमुनोत्री धाम में प्रीफैब्रिकेटेड बैरिक का निर्माण हेतु रू. 25.48 लाख की धनराशि।
- जानकीचट्टी में द्वारा 10-10 सीटां के दो हाईटेक शौचालयों का निर्माण, लागत रू. 48.00 लाख।
- यमुनोत्री धाम एवं यमुनोत्री पैदल मार्ग पर सुलभ इंटरनेशनल को 07 स्थलों में 20 स्टील फ्रेम शौचालयों की स्थापना हेतु रू. 66.10 लाख की धनराशि।
- एनएचआईडीसीएल के द्वारा सिलक्यारा से पोलगांव तक के क्षेत्र में सड़क की मरम्मत व डामरीकरण का कार्य, लागत रू. 6.97 करोड़।
- यमुनोत्री यात्रा के प्रमुख पड़ाव बड़कोट नगर में पेयजल समस्या के समाधान हेतु रू. 262.76 लाख की लागत से पेयजल योजना का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है।
- यमुनोत्री धाम क्षेत्र में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु रू. 101.05 लाख के कार्य।
- यमुनोत्री धाम यात्रा मार्ग में पेयजल व्यवस्था हेतु आर.ओ., वाटर हीटर, वाटर एटीएम, हैंड पंप, टीटीएसपी, पीएसटीपी की मरम्मत कार्य हेतु रू. 10.00 लाख की धनराशि।
- जिला पंचायत द्वारा यमुनोत्री धाम पैदल मार्ग पर यात्रा के सुव्यवस्थित व सुरक्षित संचालन हेतु हेलमेट्स एवं घोडे़-खच्चरों व डंडी-कंडी के लिए बैज की व्यवस्था, घोड़ा पड़ाव हेतु भूमि की व्यवस्था तथा कूड़ा निस्तारण वाहन व अन्य कार्यों हेतु रू. 30.03 लाख की धनराशि।
- जिला पंचायत द्वारा जानकीचट्टी में स्टोर निर्माण,रेन शेड, सामान्य तथा हाईटेक शौचालय, घोड़ा पड़ाव शेड घेरबाड़, विभिन्न स्थानों पर सोलर हाईट व्यवस्था, पर्यावरण मित्रों के लिए आयरन बैण्ड, खरसाली में डस्टबिन की व्यवस्था आदि हेतु रू. 144.50 लाख की लागत के कार्य।
- जिला पंचायत द्वारा यमुनोत्री धाम क्षेत्र में यात्रा व्यवस्था से संबंधित विभिन्न मरम्मत कार्यों हेतु रू. 40.00 लाख की धनराशि।












Click it and Unblock the Notifications