Global Investors summit: सीएम धामी का चैन्नई में रोड शो, कैबिनेट मंत्रियों के साथ उतरी सरकार

दिसंबर में प्रस्तावित वैश्विक निवेशक सम्मेलन को लेकर धामी सरकार की तैयारियां तेज हो गई है। दिल्ली और विदेशों में रोड शो के जरिए निवेश लक्ष्य को पाने में काफी हद तक सफल होने के बाद सीएम धामी अब देश के अन्य राज्यों में रोड शो के लिए उतर गए हैं। धामी अपने तीन कैबिनेट मंत्रियों के साथ चेन्नई, अहमदाबाद और मुंबई में रोड शो करेंगे। वह बुधवार को चेन्नई के लिए रवाना हो गए हैं।

Global Investors summit CM pushkar Dhami road show Chennai, government arrives with cabinet ministers

वैश्विक निवेशक सम्मेलन को लेकर सीएम धामी अब अपने मंत्रियों को लेकर भी धरातल पर उतर रहे हैंं, इसके लिए सबसे पहले 26 अक्तूबर को चेन्नई में होने वाले रोड शो में सीएम के साथ कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज शामिल होंगे। दूसरा रोड शो 28 अक्तूबर को मुंबई में होगा, जिसमें कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के साथ धामी भी रहेंगे। तीसरा रोड शो एक नवंबर को गुजरात के अहमदाबाद में होगा, जिसमें मुख्यमंत्री धामी के साथ कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल मौजूद रहेंगे।

आगामी 08-09 दिसम्बर 2023 को देहरादून में प्रस्तावित इन्वेस्टर्स समिट को लेकर धामी सरकार लगातार प्लानिंग में जुटी है। धामी के नेतृत्व में संयुक्त अरब अमीरात, ब्रिटेन एवं दिल्ली में कुल मिलाकर अब तक चौवन हजार पांच सौ पचास करोड़ (54550 करोड) के इन्वेस्टमेंट एमओयू साइन किए जा चुके हैं।

जिसमें यूएई में 15475 करोड, ब्रिटेन में 12500 करोड़ एवं ब्रिटेन में 12 हज़ार 500 करोड़ एवं दिल्ली में आयोजित दो अलग-अलग कार्यक्रमों में 26,575 करोड़ के एमओयू (4 सितंबर को 7600 करोड़ एवं 4 अक्टूबर को दिल्ली रोड शो के दौरान 18975 हजार करोड़ रूपये ) किये जा चुके हैं।

धामी सरकार की कोशिश है कि निवेशक सम्मेलन से पहले निवेश के लक्ष्य को अधिक से अधिक ग्राउंड पर उतारा जा सके। इसके लिए सरकार निवेशकों के साथ एमओयू भी कर रही है। नई दिल्ली में निवेशकों को आकर्षित करने के अभियान के शुरुआत के साथ सरकार अब तक विदेश में रोड शो कर चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+