लंदन में उत्तराखंडी लोगों ने पुष्कर धामी का जीता दिल, सीएम ने जताया सहयोग के लिए आभार
Global Investor Summit 2023: ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के संबंध में लंदन में बैठक आयोजित की गई जिसमें उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने हिस्सा लिया। इस मौके पर लंदन में एक रोड शो आयोजित किया गया जिसमें प्रवासी भारतीयों और वहां रह रहे उत्तराखंड के लोगों ने अपने पारंपरिक अंदाज में सीएम धामी और अन्य मेहमानों का स्वागत किया। लंदन में उत्तराखंड के लोगों द्वारा किए गए रोड शो और भव्य स्वागत ने सीएम धामी का दिल जीत लिया।

बता दें आगामी दिसंबर में होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के लिए बिजनेस हाउसेस को आमंत्रित करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार का एक डेलिगेशन 25 सितंबर से 28 सितंबर तक ब्रिटेन के दौरे पर गया था। इस मौके पर उत्राखंडी लोगों के द्वारा ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के संबंध में लंदन में ये रोड शो आयोजित किया गया था।
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने इनवेस्टर्स समिट की बैठक के दौरान लंदन में आयोजित रोड में उत्तराखंड के प्रवासी लोगों के सहयोग के लिए अब आभार व्यक्त किया है। सीएम ने इस बात पर खुशी जाहिर की कि विदेश में रहकर भी उत्तराखंड के लोग अपनी संस्कृति को भूले नहीं हैं। सीएम ने अपनी कड़ी मेहनत से प्रवासी भाइयों ने लंदन में अपना खास मुकाम बनाया है।
सीएम ने कहा जिस अपनेपन से वहां पर लोगों ने मेरा स्वागत किया उसने मुझे भाव-विभोर कर दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की लीडरशिप में विश्व के सभी देशों में रह रहे भारतीयों में गौरव की भावना बढ़ी है। सीएम ने कहा विदेश में रह रहे उत्तराखंड के प्रवासी भाई-बहन उत्तराखंड के ब्रांड एंबेसडर हैं।
लंदन यात्रा से लौटने के बाद सीएम धामी ने कहा उनकी लंदन यात्रा बहुत सफल रही, वहां निवेशकों से उत्साहवर्धक बात हुई है। निवेश पर महत्तवपूर्ण एमओयू साइन हुए हैं।
इसके साथ ही सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड के प्रति विशेष लगाव है उनके नेतृत्व और मार्गदर्शन में लगातार देवभूमि उत्तराखंड का विकास हो रहा है। उन्होंने बताया राज्य सरकार ने 27 नीतियां बनाई हैं और लैंड बैंक भी तैयार किया है।
सीएम ने बताया कि लंदन में इन्वेस्टर समिट के संबंध में आयोजित बैठक में निवेशकों से उत्तराखंड में आकर निवेश करने का आह्वान किया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हर प्रकार का सहयोग निवेशकों और उद्यमियों को देगी।












Click it and Unblock the Notifications