Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Girdhari Lal Sahu कैबिनेट मंत्री के पति के विवादित बयान पर केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने कह दी बड़ी बात

Girdhari Lal Sahu कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू के महिलाओं को लेकर दिए विवादित बयान को लेकर सियासी बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस मामले को लेकर भाजपा लगातार अपना पल्ला झाड़ रही है। अब केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने भी इस विवाद से पार्टी को अलग कर दिया है।

इस मामले में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा ने गिरधारी लाल साहू के बयानों को न केवल दुर्भाग्यपूर्ण बताया, बल्कि पार्टी और प्रदेश से उनका किसी भी प्रकार का कोई संबंध होने से भी साफ इंकार कर दिया।

Girdhari Lal Sahu husband cabinet minister rekha arya controversial statement bihar women Ajay Tamta significant statement

मीडिया से बातचीत में केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने कहा कि महिलाओं को लेकर इस तरह की भाषा और बयान किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं हैं। अजय टम्टा ने कहा, देवभूमि से ऐसी आवाज नहीं जा सकती है। उनके बयान को इस प्रदेश से नहीं जोड़ा जाना चाहिए। मैं उनके व्यक्तिगत इतिहास को नहीं जानता, वह ना पार्टी में है ना ही प्रदेश के रहने वाले है। जब ऐसी बातें सामने आती है तो प्रदेश की बदनामी होती है। मेरे ध्यान में एक चीज आ रही है जो जैसा होता है वह ऐसा ही सोचता है। अजय टम्टा ने साफ किया कि इस तरह के बयानों से पार्टी का कोई संबंध नहीं है।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू के बिहार की महिलाओं को लेकर दिए बयान के बाद से विवाद बढ़ता जा रहा है। साहू से को कोर्ट ने भी जबाव मांगा है। कांग्रेस इस मामले को लेकर पहले से ही हमलावर है। भाजपा इस पूरे प्रकरण से किसी तरह का संबंध होने से इनकार कर चुकी है।

बता दें कि बीती 23 दिसंबर को अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र के दौलाधात में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू ने कहा था कि शादी के लिए बिहार से 20 से 25 हजार रुपए में लड़कियां मिल जाती हैं। ​जिसके बाद से इस पर जमकर बवाल हो रहा है। हालांकि गिरधारी लाल साहू ने इस बयान पर तुरंत माफी भी मांग ली। लेकिन ये मामला भाजपा के लिए मुश्किल बनता जा रहा है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+