Garhwal lok sabha seat result 2024:उत्तराखंड की सबसे बड़ी और हॉट सीट का क्या?मोदी-शाह के करीबी पर सबकी निगाहें

उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों पर मतगणना शुरू हो गई है। दोपहर बाद रिजल्ट आने शुरू हो जाएंगे। लेकिन सबसे ज्यादा जिस सीट पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं।

गढ़वाल सीट का परिणाम सबसे देरी में आएगा। इसकी वजह मत पत्रों की गणना है। गढ़वाल सीट पर भाजपा के मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी का सामना कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल से है।

Garhwal lok sabha seat result 2024 anil baluni What biggest hottest seat eyes closeness Modi-Shah

कांग्रेस को इस सीट से काफी उम्मीदें है। शुरुआती प्रचार के दिनों में गणेश गोदियाल को जनता से काफी सपोर्ट मिलता हुआ दिखा। जिसके बाद गणेश गोदियाल जीत को लेकर आश्वस्त भी नजर आए। हालांकि एग्जिट पोल में भाजपा को सभी पांचों सीट जीतती हुई नजर आ रही हैं। ऐसे में कांग्रेस काउंटिंग को लेकर ज्यादा सक्रिय है।

गणेश गोदियाल ने वीडियो जारी कर पहले ही अपने कार्यकर्ताओं को सतर्क रहने की ​सलाह जारी की है। इस बीच मतगणना से पहले ही भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी ने सुबह सबसे पहले मंदिर में जाकर माथा टेका। गढ़वाल सीट से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी मतगणना शुरू होने से पहले पौड़ी में कंडोलिया महादेव के दर्शन और पूजन कर आशीर्वाद लिया।

इसके बाद मतगणना स्थल की ओर रवाना हो गया। बलूनी ने ​एग्जिट पोल सही साबित होने और पांचों सीटों पर उत्तराखंड से जीत का दावा किया है। लोकसभा चुनाव में इस बार 91 हजार से ज्यादा पोस्टल बैलेट हार-जीत में अहम साबित हो सकते हैं।

गढ़वाल लोकसभा सीट पर जहां सबसे ज्यादा 28,342 पोस्टल बैलेट हैं तो वहीं हरिद्वार में सबसे कम 11,019 हैं। अनिल बलूनी के लिए ये लोकसभा चुनाव काफी अहम है। बलूनी पीएम मोदी और अमित शाह के करीबियों में माने जाते हैं। वे इस समय भाजपा संगठन में मीडिया प्रमुख की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। इसके साथ भाजपा के अंदरखाने ये भी चर्चा है कि बलूनी अगर चुनाव जीतते हैं तो उनका मोदी सरकार में मंत्री बनना भी तय है। हालांकि ये कहना अभी जल्दबाजी होगी, कि किसकी सरकार आती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+