Garhwal seat result: पहली बार चुनावी मैदान में उतरे और फतह, जानिए अनिल बलूनी के जीत के मायने
उत्तराखंड की सबसे चर्चित सीट गढ़वाल सीट पर भाजपा के अनिल बलूनी ने कांग्रेस के गणेश गोदियाल को एक लाख 63 हजार से भी ज्यादा वोटों से हराया।
हालांकि पांचों सीटों में भाजपा की ये सबसे कम अंतर की हार रही। लेकिन पहली बार चुनाव मैदान में उतरे अनिल बलूनी ने चुनाव जीतकर अपने विरोधियों को करारा जबाव दिया है।

चुनाव में टिकट फाइनल होते ही अनिल बलूनी को बाहरी शब्द इस्तेमाल किया गया। विपक्ष ने उन्हें दिल्ली में रहने वाला कहा। लेकिन उन्होंने अपने चुनावी मैनेजमेंट से कांग्रेस को शिकस्त दी। उनके सामने कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल थे। जो कि काफी मजबूती से चुनाव लड़ रहे थे।
इस सीट पर कांग्रेस को काफी भरोसा था। अनिल बलूनी ने इस सीट पर पीएम मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह, स्मृति ईरानी, योगी आदित्यनाथ समेत कई वीआईपी अनिल बलूनी के समर्थन में रैली करने पहुंचे। इसके साथ ही बलूनी की केंद्र में पकड़ का भी परीक्षण हुआ। जिसमें बलूनी काफी हद तक पास हो गए।
अब बलूनी पर गढ़वाल के लोगों को काफी उम्मीदें जगी हैं। गढ़वाल में पलायन, शिक्षा, रोजगार जैसे कई बड़े मुद्दे हैं। जिन पर विकास करना चुनौती है। साथ ही बलूनी को मोदी मंत्रिमंडल में जगह मिलने की भी आस जग गई है। इस बीच अनिल बलूनी ने आज ऋषिकेश पहुंचकर मां गंगा का आशीर्वाद लिया।
बलूनी ने कहा कि उत्तराखंड की जनता ने पांचों लोकसभा सीटों पर तीसरी बार भाजपा प्रत्याशियों को विजय दिलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत किया है। चुनाव जीतने के बाद बलूनी बुधवार को ऋषिकेश पहुंचे। यहां उन्होंने त्रिवेणीघाट पहुंचकर धर्मपत्नी दीप्ति बलूनी और बच्चों के साथ मां गंगा की पूजा-अर्चना की।
उन्होंने तीर्थ पुरोहित से अपने निर्वाचन प्रमाणपत्र का पूजन भी कराया। कहा कि निर्वाचन के बाद उन्होंने मां गंगा का पूजन कर गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र को देश का नंबर एक आदर्श संसदीय क्षेत्र बनाने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि वोट मांगने के दौरान उन्होंने जनता से जितने भी वादे किए हैं, उन सभी वादों को पूरा करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications